फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi to play central character in Lahore 1947 with Preity Zinta sunny deol reveals Rajkumar Santoshi

Lahore 1947: 'लाहौर 1947' में प्रीति-सनी के साथ यह भूमिका निभाएंगी शबाना आजमी, राजकुमार संतोषी ने किया खुलासा

Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 13 Feb 2024 06:45 PM IST
सार

राजकुमार संतोषी ने 'लाहौर 1947' में शबाना आजमी के शामिल होने पर खुशी जताई और फिल्म में उनके किरदार के बारे में भी खुलासा किया।

विज्ञापन
Shabana Azmi to play central character in Lahore 1947 with Preity Zinta sunny deol reveals Rajkumar Santoshi
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी 'लाहौर 1947' का हिस्सा बन चुकी हैं। फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म में अभिनेत्री अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अब शबाना के किरदार के बारे में भी खुलासा हो चुका है। दरअसल, हाल ही में दिए साक्षात्कार में राजकुमार संतोषी ने शबाना आजमी की भूमिका के बारे में बात की है।

विज्ञापन

फिल्म में शबाना का किरदार
राजकुमार संतोषी ने शबाना आजमी की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, 'शबाना आजमी ने अपने जीवन में कई तरह के किरदार निभाए हैं। वे बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और लाहौर 1947 में उनका किरदार फिल्म में एक केंद्रीय किरदार है और कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।' हाल ही में राजकुमार संतोषी ने प्रीति को फिल्म की टीम में शामिल करने पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।
National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार श्रेणी से हटाए गए इंदिरा गांधी-नरगिस दत्त के नाम, हुए कई बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति के टीम में शामिल होने पर खुश हैं राजकुमार
प्रीति जिंटा के फिल्म में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए राजकुमार ने कहा था, 'लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा फिर से 'लाहौर 1947' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक अहम भूमिका निभा रही हैं। वे वास्तव में हमारे इंडस्ट्री में एक बेहद प्रतिभाशाली, बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वे जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें वे खुद को पूरी तरह से ढाल लेती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वे उस किरदार के लिए ही बनी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दर्शक उन्हें एक बार फिर अभिनेता सनी देओल के साथ देखेंगे। इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा आहूत पसंद किया है।'
Kiran Rao: तलाक के बाद भी आमिर के साथ सहज हैं किरण राव, बोलीं- हम एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग हुई शुरू
वहीं बात करें फिल्म की तो 'लाहौर 1947' का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ सनी देओल, राजकुमार संतोषी भी साथ काम कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस (एकेपी) के बैनर तले 17वीं प्रोडक्शन भी होगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद दर्शकों को एक बार फिर सनी और प्रीति की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'फर्ज' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है।
Dashmi: 'दशमी' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंची पूरी टीम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed