{"_id":"5ad860284f1c1b64098b550f","slug":"shahid-kapoor-got-emotional-after-watching-ishaans-debut-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई के डेब्यू को लेकर शाहिद की हो गई थी ऐसी हालत, दो महीने पहले ही कर डाला था यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छोटे भाई के डेब्यू को लेकर शाहिद की हो गई थी ऐसी हालत, दो महीने पहले ही कर डाला था यह काम
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
shahid ishaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद मशहूर ईरानी निर्देशक माजिद मजीदी की इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले छोटे भाई की फिल्म को लेकर शाहिद काफी नर्वस फील कर रहे थे।
shahid ishaan
एक अखबार से बातचीत के दौरान ईशान ने बताया, 'उन्होंने(शाहिद) तकरीबन दो महीने पहले देखी है यह फिल्म। मैं भी बहुत उत्सुक था उन्हें फिल्म दिखाने के लिए। मैंने उनके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था क्योंकि वह फिल्म अकेले बैठकर देखना चाहते थे।'
rajesh khatter ishaan khatter
ईशान ने आगे फिल्म को देखकर शाहिद के रिऐक्शन के बारे में बताया, 'उन्होंने फिल्म अकेले देखी और उसके बाद मेरे साथ एक घंटा बिताया। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। फिल्म देखने के बाद उनके चेहरे पर राहत और खुशी के जो भाव थे, उसे मैं कभी भूल नहीं सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid ishaan
आपको बता दें, शाहिद और उनके सौतेले भाई ईशान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। शाहिद अपने छोटे भाई ईशान का बहुत ध्यान रखते हैं। इससे पहले जब 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब शाहिद ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक्टिंग तो खून में है। इसे देखो। तुम इतने बड़े कब हो गए।'
Acting toh Khoon mein hai. Ise dekho. When did he grow up so much. https://t.co/cnTY6arHgg
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) March 26, 2018