सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh Khan Mobbed By People Late Night On His Birthday Rescued By Police

देर रात बाहर आए शाहरुख, पब्लिक ने घेरा; किंग खान को पुलिस ने बचाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Shahrukh Khan Mobbed By People On Birthday: शाहरुख की एक झलक देखकर फैंस दीवाने हो गए। जन्मदिन वाले दिन जब वह देर रात बाहर आए तो पब्लिक ने उन्हें घेर लिया। पुलिस ने शाहरुख को फैंस से बचाया। 

Shahrukh Khan Mobbed By People Late Night On His Birthday Rescued By Police
शाहरुख खान को पब्लिक ने घेरा - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह मन्नत पर उनसे नहीं मिल पाएंगे। लेकिन देर रात एक बर्थ डे इवेंट के बाद शाहरुख खान की झलक फैंस को देखने को मिली। किंग खान को देखकर पब्लिक ने उन्हें घेर लिया। बाद में पुलिस ने शाहरुख खान को पब्लिक से दूर किया।

Trending Videos


किंग खान ने स्पेशल बर्थ डे इवेंट के बाद दिखाई पब्लिक को झलक 
शाहरुख खान ने रविवार को कुछ खास फैंस से एक जगह पर मुलाकात की। इस इवेंट की वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसी जगह पर देर रात वह बाहर नजर आए। फैंस को हाथ हिलाया। यह देखकर फैंस उनकी तरफ बढ़े और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करने लगे। भीड़ काफी सी, शाहरुख को वह घेर चुके थे। ऐसे में पुलिस ने दखल दिया और शाहरुख को फैंस की भीड़ से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ये खबर भी पढ़ें: जन्मदिन पर शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील, पंकज त्रिपाठी की मां का निधन; पढ़िए आज की टॉप 5 खबरें 

पुलिस ने लाठी चलाई 
जब पब्लिक दूर होने का नाम नहीं ले रही थी, पुलिस ने हवा में लाठी चलाई। इससे भीड़ कम हो सकी। लेकिन शाहरुख खान के जाने के बाद भी उस जगह पर बड़ी संख्या में पब्लिक का देखा गया। वह किसी तरह से किंग खान की झलक दोबारा देखना चाहते थे। 

जन्मदिन पर शाहरुख की फिल्म 'किंग' का टीजर भी रिलीज हुआ 
शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ। इसमें शाहरुख का एक्शन अंदाज देखने को मिला है। फैंस शाहरुख के लुक के भी दीवाने हो चुके हैं। फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। इसमें अभिषेक बच्चन भी देखने को मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed