{"_id":"6192616c61aa204516037fc4","slug":"shahrukh-khan-owns-private-island-in-dubai-know-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King Khan: दुबई में एक पूरे आइलैंड के मालिक हैं शाहरुख खान, देखने में किसी जन्नत से कम नहीं यह जगह, कीमत करोड़ों में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
King Khan: दुबई में एक पूरे आइलैंड के मालिक हैं शाहरुख खान, देखने में किसी जन्नत से कम नहीं यह जगह, कीमत करोड़ों में
किंग खान की बादशाहत के किस्से से हर कोई वाकिफ है। पर्दे पर दशकों से राज कर रहे शाहरुख खान केवल नाम के बादशाह नहीं हैं। बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके अभिनेता के परिवार को नामी गिरामी खानदानों में गिना जाता है। मुंबई में आलीशान बंगला मन्नत हो या गाड़ियों का महंगे से महंगा कलेक्शन, किंग खान की लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। क्या आप जानते हैं कि मन्नत और चांद पर जमीन के अलावा किंग खान दुबई में एक पूरे द्वीप के भी मालिक हैं।
2 of 5
जन्नत
- फोटो : Instagram
किंग खान अपना जीवन भी किंग साइज जीते हैं और उनके शौक भी उनकी फिल्म की तरह "रईस" होते हैं। दुबई टूरिस्म के ब्रांड एम्बेसडर, शाहरुख खान को साल 2007 में दुबई के पाम जुमेराह में एक निजी द्वीप उपहार के रूप में मिला था।
3 of 5
जन्नत
- फोटो : Social media
शाहरुख के फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी खबर जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तो चलिए हम आपको ले चलते हैं उनके दुबई वाले घर में। जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। दुबई में अभिनेता का जन्नत नाम का एक आलीशान घर है जो पाम जुमेराह में स्थित है। आपको बता दें कि ये दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल आईलैंड ग्रुप है। विला की कीमत 2.8 मिलियन डॉलर है जो लगभग 18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान-गौरी खान
- फोटो : Social media
रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख का यह खूबसूरत हॉलिडे विला 14,000 वर्ग फुट जमीन पर बना है। इस विला में छह बेडरूम, दो गैरेज, एक निजी पूल और एक समुद्र तट है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इस विला के इंटीरियर्स डिजाइन किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पठान फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
यह विला वाकई किसी जन्नत से कम नहीं है। इसके अलावा, शाहरुख खान के पास मुंबई में मन्नत भी है। मन्नत को अभिनेता की सबसे महंगी खरीद माना जाता है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता सिद्धार्थ आनंद की एक्शन ड्रामा 'पठान' के साथ फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।