शाहरुख, माधुरी और रानी एक साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी को अब आप जल्द ही साथ देख सकेंगे। ये इनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी की जोड़ी ने ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी दर्शकों को याद रहने वाली फिल्में दी हैं।
जबकि दर्शक शाहरुख को माधुरी दीक्षित के साथ ‘देवदास’ जैसी फिल्म के लिए पसंद करते हैं। अब अगर तीनों एक साथ दिखें तो कैसा रहे!
खबर है कि यह तिकड़ी अगले महीने ऑस्ट्रेलिया जा रही है, जहां तीन अलग-अलग शहरों में डांस परफॉरमेंस देगी। 7 अक्तूबर से यह दौरा शुरू होगा। यह पहला मौका है जब शाहरुख ऑस्ट्रेलिया में कोई शो करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शाहरुख हर साल किसी अलग देश में जाकर डांस परफॉरमेंस देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ रानी और माधुरी के भी होने की खबर के बाद टिकट तेजी से बिक रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन दिनों में दुबई में फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग कर रहे शाहरुख सीधे ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। जबकि रानी और माधुरी इंडिया से वहां जाएंगी। शाहरुख और रानी आखिरी बार ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में एक साथ दिखे थे, जिसमें रानी का स्पेशल अपीयरेंस था।
जबकि माधुरी के साथ शाहरुख हाल में एक टीवी डांस रियलिटी शो में देखे गए थे। शाहरुख के इस स्टेज शो में माधुरी और रानी ने हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है। शो में श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी होंगी।