फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन भारतीय सितारों पर पाकिस्तानी दर्शकों ने लुटाया प्यार, कुछ ऐसे भी जिन्हें मिली नफरत

Sun, 04 Apr 2021 03:28 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 04 Apr 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan to aamir khan and salman khan being loved in pakistan sunny deol to adnan sami and suniel shetty being hated
बॉलीवुड हस्तियां - फोटो : Social media

बॉलीवुड फिल्मों की पाकिस्तान में अच्छी खासी पकड़ है। खासकर कुछ सितारों की तो लंबी फैन फॉलोइंग भी है। पड़ोसी देश के सिनेमाघरों में जब भी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है, निर्माता मालामाल हो जाते हैं और बॉलीवुड फिल्में स्थानीय फिल्मों को बड़े अंतर से पछाड़ देती हैं। पाकिस्तानी थिएटर मालिकों ने खुद भी कई बार कुबूल किया है कि उनके देश में फिल्म उद्योग की स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। ऐसे में वे भी बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज की ताक में रहते हैं जो आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती हैं। भारतीय मूवी की तरह कई बॉलीवुड सितारों की भी पाकिस्तान में दर्शकों पर अच्छी पकड़ है। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स के लाखों फैन हैं। इसलिए इनकी फिल्में भी खूब पैसा पीटती हैं।

shahrukh khan to aamir khan and salman khan being loved in pakistan sunny deol to adnan sami and suniel shetty being hated
भारतीय फिल्में - फोटो : Social media

सुल्तान, दिलवाले, पीके, बाजीराव मस्तानी, बाहुबली 2 जैसी फिल्मों ने पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया था। वहीं, सीमा पार कुछ बॉलीवुड एक्टर्स को बेहद प्यार मिला तो कुछ को बिल्कुल नकार दिया गया और उनकी भूमिका के कारण पसंद भी नहीं किया गया। आज हम बताएंगे कि कभी भारत का अभिन्न हिस्सा रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान में किन-किन भारतीय सितारों को खूब मोहब्बत मिली और किन्हें लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया।

shahrukh khan to aamir khan and salman khan being loved in pakistan sunny deol to adnan sami and suniel shetty being hated
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

शाहरुख खान

शाहरुख खान पाकिस्तान के सबसे पसंदीदा बॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं और उनकी फिल्में हमेशा सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करती हैं। इसके अलावा जो फिल्में रिलीज नहीं होती हैं, वे फाइल साझा करने वाली वेबसाइटों और पायरेटेड डीवीडी के माध्यम से स्थानीय दर्शकों के लिए अपना रास्ता तलाश लेती है। आखिर में किसी न किसी रूप में किंग खान की फिल्में पाकिस्तानी दर्शकों तक पहुंच ही जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan to aamir khan and salman khan being loved in pakistan sunny deol to adnan sami and suniel shetty being hated
sunny deol - फोटो : social media

सनी देओल

गदर: एक प्रेम कथा, इंडियन, मां तुझे सलाम और बॉर्डर जैसी फिल्मों में भूमिका निभाने वाले सनी देओल को पाकिस्तान में बिल्कुल पसंद नहीं किया गया। दर्शकों को इनकी फिल्मों में ध्रुवीकरण और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर उनके देश को खलनायक के तौर पर दिखाने का मलाल रहा। हालांकि, भारत में इनमें से ज्यादातर फिल्में हिट साबित हुईं।

विज्ञापन
shahrukh khan to aamir khan and salman khan being loved in pakistan sunny deol to adnan sami and suniel shetty being hated
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक और अभिनेता हैं जिनकी पाकिस्तान में भारी लोकप्रियता है। आमिर की फिल्म ‘पीके’ और ‘धूम 3’ यहां बड़ी हिट साबित हुई थी, जबकि 90 के दशक की उनकी फिल्मों को डीवीडी के माध्यम से देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed