अपनी अतरंगी अदाओं के लिए मशहूर अभिनेता शरमन जोशी ने '3 इडियट्स' फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। इस मूवी ने यूथ के दिल को बखूबी छुआ था। साथ ही करियर चुनाव के लिए भी यंगस्टर्स को प्रभावित करता नजर आया था। इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत साबित करने के बाद, शरमन ने अपने कॉलेज की दोस्त और एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी करने का फैसला किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि प्रेरणा से शादी से पहले वह अपने ससुर से कितने डरे हुए थे।
Sharman Joshi: शरमन जोशी ने ससुर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- शादी से पहले आते थे बुरे सपने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आम इंसान की तरह ही एक्टर शरमन जोशी भी अपनी गर्लफ्रेंड के पिता के रिएक्शन्स के बारे में सोचकर डरे हुए थे। खासकर उनकी घबराहट और बढ़ गई थी, जब उन्हें ये मालूम हुआ कि वो जिसे चाहते हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा है। एक पॉडकास्ट को दिए एक इंटरव्यू के दौरान शरमन ने उस समय को याद किया जब उन्होंने प्रेरणा को पहली बार कॉलेज में देखा था। ;जब मैंने उसे पहली बार देखा, तो मैंने अपने दोस्त से पूछा कि आखिरी बेंच पर बैठी यह लड़की कौन है?'
हालांकि, जब उनके दोस्त ने उन्हें बताया कि वह मशहूर अभिनेता की बेटी है, तो शरमन ने सारी उम्मीद मिट्टी में मिल गई। और वो कैंटीन में चले गए। लेकिन इसके बावजूद, दोनों ने डेट किया और साल 2000 में शादी कर ली। हालांकि, एक्टर को प्रेम चोपड़ा के बुरे सपने आते थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रेरणा को अपनी जिंदगी में मेरे जैसा बढ़िया व्यक्ति मिलना तय था, वह भाग्यशाली थी। उन्होंने मुझसे शादी कर ली लेकिन मुझे प्रेम जी के बुरे सपने आते थे।'
बातचीत के दौरान, शरमन जोशी ने खुलासा किया कि उन्होंने जो सोचा था उसके उलटा हुआ। मतलब उनकी सास को उनके ससुर की तुलना में खुश करना अधिक कठिन था। 'मैं इस बात को लेकर बहुत चिंतित था कि उसके पिता का रिएक्शन कैसी होगा लेकिन मां की रिएक्शन पिताजी से भी अधिक भयानक था। वह एक सज्जन व्यक्ति हैं।' प्रेम चोपड़ा ने शरमन जोशी से उनके बैकअप प्लान के बारे में भी पूछा था कि अगर वह इंडस्ट्री के शीर्ष पर नहीं पहुंच पाए, तो क्या करेंगे। इस पर शरमन ने उनसे कहा कि वह एक असफल अभिनेता बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'हाउसफुल 5' का हिस्सा बनने से अभिषेक बच्चन-जॉन अब्राहम का इनकार, हैरान कर देगी वजह
बता दें कि, शरमन जोशी और प्रेरणा चोपड़ा की शादी को 23 वर्ष का लंबा समय हो गया है। इस जोड़े के तीन बच्चे ख्याना जोशी, विहान और वरयान जोशी हैं। जहां शरमन इंडस्ट्री में टिके हुए हैं तो वहीं उनकी पत्नी प्रेरणा मनोरंजन जगत की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं। प्रेरणा चोपड़ा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं।
यह भी पढ़ें: बुआ बनने की खुशी में कंगना रणौत ने बांटी मिठाई, फोटोग्राफर्स को अपने हाथों से खिलाती आईं नजर