फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shashi Kapoor birth anniversary know unknown facts about actor career struggle hollywood bollywood films award

Shashi Kapoor: बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू कर फिल्मों में चमके थे शशि कपूर, ये किरदार बने सिनेमा की धरोहर

Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

Shashi Kapoor Birth Anniverary: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिवंगत शशि कपूर की आज 87वीं जयंती है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें... 

विज्ञापन
Shashi Kapoor birth anniversary know unknown facts about actor career struggle hollywood bollywood films award
शशि कपूर - फोटो : एक्स

विस्तार

शशि कपूर अपने जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार थे। अपनी अदाकारी से वह फिल्मों में जान डाल देते थे। उन्होंने देश-विदेश में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया था और इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। जब शशि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा, तब हिंदी सिनेमा को बहुत बड़ा झटका लगा था। आज भी उनकी फिल्में और डायलॉग लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज अभिनेता की 87वीं जयंती है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन

शशि कपूर का परिवार
शशि कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे पहले और सबसे बड़े परिवार 'कपूर खानदान' की दूसरी पीढ़ी का हिस्सा थे। शशि कपूर के निधन के साथ ही पृथ्वीराज कपूर के परिवार की दूसरी पीढ़ी का अंत हो गया, क्योंकि शशि पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उन्होंने मशहूर अभिनेत्री जेनिफर केंडल से शादी की। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर पैदा हुए। कुणाल कपूर ने शीना सिप्पी से शादी की। शीना मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी की बेटी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम सिनेमा में कपूर खानदान की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर के नाम पर रखा, जहान पृथ्वीराज कपूर है। उनकी बेटी का नाम सायरा है। शशि कपूर के दूसरे बेटे करण कपूर ने लोरना से शादी की और जाक कपूर और आलिया कपूर नाम के उनके दो बच्चे हैं। शशि कपूर की तीसरी संतान संजना कपूर ने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने निर्माता-अभिनेता आदित्य भट्टाचार्य से की। दूसरी शादी उनकी वाल्मीक थापर से हुई, इस शादी से उन्हें एक बेटा हमीर थापर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शशि कपूर का करियर
शशि कपूर अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर द्वारा निर्देशित और निर्मित नाटकों में अभिनय किया और बाद में 1940 के दशक के अंत में शशिराज के नाम से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की। बाल कलाकार के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध भूमिकाएं आग (1948) और आवारा (1951) में थीं, जहां उन्होंने अपने बड़े भाई राज कपूर द्वारा निभाए गए किरदारों की युवा भूमिकाएं निभाई थी।

विज्ञापन

Shashi Kapoor birth anniversary know unknown facts about actor career struggle hollywood bollywood films award
शशि कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर
शशि कपूर ने दीवार, कभी-कभी, नमक हलाल, सत्यम शिवम सुंदरम, शर्मीली और शान जैसी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शशि कपूर उन चंद बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में सफलतापूर्वक कदम रखा। उन्होंने 12 अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम किया। उन्होंने मर्चेंट-आइवरी प्रोडक्शंस के साथ बड़े पैमाने पर सहयोग किया, जिसमें द हाउसहोल्डर, शेक्सपियर वाला, बॉम्बे टॉकी, हीट एंड डस्ट जैसी प्रशंसित फिल्मों में अभिनय किया। शशि कपूर की लोकप्रियता सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं थी, वे हॉलीवुड में भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे।

शशि कपूर का प्रोडक्शन हाउस
शशि कपूर ने 1970 के दशक के अंत में फिल्म वालास नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस स्थापित किया। इस बैनर के जरिए उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं, जो कमर्शियल बॉलीवुड मसाला फिल्मों के बजाय सार्थक और ऑफबीट सिनेमा पर केंद्रित थीं। फिल्म वालास के तहत निर्मित कुछ बेहतरीन फिल्मों में जुनून, कलयुग, विजेता, 36 चौरंगी लेन और उत्सव शामिल हैं।

Shashi Kapoor birth anniversary know unknown facts about actor career struggle hollywood bollywood films award
शशि कपूर - फोटो : अमर उजाला

शशि कपूर की उपलब्धियां
2011 में शशि कपूर को कला-सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 2015 में उन्हें 2014 दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिससे वे पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर के बाद भारतीय सिनेमा में सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने परिवार के तीसरे सदस्य बन गए।
Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट ने बताया क्यों बनाते हैं हॉरर फिल्में? भूतों से जुड़ा अनुभव भी साझा किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed