फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love

Shehnaaz Gill: लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर शहनाज गिल ने बताया अपना अनुभव, बोलीं- 'दूरी से शक बढ़...'

Fri, 17 Jul 2026 12:42 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:42 PM IST
सार

Shehnaaz Gill On Long Distance Relatiionship: शहनाज गिल जल्द ही अपनी नई पंजाबी फिल्म 'इश्कनामा' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में अपने विचार साझा किए।

 

विज्ञापन
Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने हाल ही में लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इसे लेकर मन में एक डर आता है।

विज्ञापन

Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर शहनाज की राय
आईएएनएस के अनुसार, जब शहनाज से पूछा गया कि क्या दूर रहने से प्यार बढ़ता है या कम हो जाता है? इस पर उन्होंने कहा, 'जब दो लोग एक-दूसरे से दूर होते हैं, तो प्यार और पार्टनर की अहमियत बढ़ जाती है। लेकिन इसके साथ ही एक डर भी मन में आता है कि सामने वाला इंसान पीठ पीछे क्या कर रहा होगा। इसलिए दूरी से शक भी बढ़ जाता है।' 

शहनाज ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर प्यार सच्चा हो और पार्टनर पास हो, तो रिश्ते में किसी दूरी की जरूरत नहीं होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

आज के दौर में प्यार
जब शहनाज से पूछा गया कि आज के डेटिंग ऐप्स के जमाने में क्या ऐसा सच्चा प्यार मुमकिन है? तो उन्होंने कहा कि प्यार किसी भी तरह का हो, चाहे पुराने जमाने का या आज के दौर का बस दिल में सच्चा प्यार होना चाहिए।

विज्ञापन

Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है फिल्म 'इश्कनामा' की कहानी?
फिल्म 'इश्कनामा' एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। यह फिल्म निम्मा और नसीमा नाम के दो प्रेमियों की असल जिंदगी की कहानी है। इसकी कहानी 1981 से 1988 के बीच भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आस-पास की है, जो प्यार, उनके त्याग और मजबूरी में अलग होने के दर्द को दिखाती है।

Shehnaaz Gill opens up about the emotional complexities of long distance love
शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

किस किताब पर आधारित है 'इश्कनामा' 
फिल्म 'इश्कनामा', 'हिंद पाक बॉर्डरनामा' नाम की किताब पर बनी बताई जा रही है। इस फिल्म में शहनाज गिल के साथ जय रंधावा और सौरभ सचदेवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अरविंद एस. खैरा हैं।

फिल्म का म्यूजिक बी प्राक ने दिया है और गाने जानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई को भारत, कनाडा और यूके समेत दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Jason Sanjay: कौन हैं जेसन संजय? थलापति विजय से क्या है रिश्ता, 'सिग्मा' से करेंगे डेब्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed