फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty and Raj Kundra Celebrates Son Viaan 13th Birthday share video with emotional post

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वियान का 13वां जन्मदिन, शेयर किया वीडियो- 'बस जिज्ञासु बने रहना'

Wed, 21 May 2025 10:47 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 May 2025 10:47 AM IST
सार

Viaan Raj Kundra Birthday: शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो मोंटाज पोस्ट किया और साथ ही बेटे को जन्मदिन की बधाई देने के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा। 
 

विज्ञापन
Shilpa Shetty and Raj Kundra Celebrates Son Viaan 13th Birthday share video with emotional post
शिल्पा शेट्टी और वियान - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मई 2012 में अपने बेटे वियान का स्वागत किया। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पारिवारिक जीवन की झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, शिल्पा ने एक प्यारा वीडियो मोंटाज पोस्ट किया, जिसमें वियान के बचपन से लेकर किशोर बनने तक के सफर को दिखाया। यह खास मोंटाज शिल्पा ने बेटे वियान के 13वें जन्मदिन पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन

 

शिल्पा शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट
शिल्पा ने कई फोटोज को एक साथ कोलाज बनाकर मोंटाज पोस्ट किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आज एक बहुत बड़ी उपलब्धि है..अब तुम आधिकारिक तौर पर एक किशोर हो, मेरे बेटे। मेरे प्यारे, ये साल खोज और अपने जुनून को तलाशने का समय है। बस जिज्ञासु बने रहना, कड़ी मेहनत करना और मौज-मस्ती करना याद रखना। मम्मी और पापा को तुम पर बहुत गर्व है, मेरे जान 13वें जन्मदिन की शुभकामनाएं वियान-राज हमेशा खुश और स्वस्थ रहो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा की पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन
शिल्पा ने जैसी ही अपने बेटे के जन्मदिन की पोस्ट शेयर की कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बेटे के जन्मदिन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। एक्टर संजय कपूर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वियान', गीता बसरा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वियान', संजय कपूर की पत्नी और अभिनेत्री महीप कपूर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वियान', बिपाशा बसु ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वियान', शिल्पा की बहन और वियान की मौसी समिता शेट्टी ने सिर्फ लिखा हां और फायर इमोजी बनाए। कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, 'ओह माय टाइम उड़ जाता है! जन्मदिन मुबारक प्रिय वियान', एक्ट्रेस भाग्यश्री ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो वियान!'। वहीं शिल्पा के कई फैंस ने भी वियान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन

शिल्पा का करियर
शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमेन राज कुंद्रा से शादी की थी। इस जोड़े ने मई 2012 में अपने बेटे वियान का स्वागत किया, उसके बाद 2020 में उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ। शिल्पा को आखिरी बार रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ तारा शेट्टी का किरदार निभाया था। कथित तौर पर वह अगली बार कन्नड़ फिल्म 'केडी - द डेविल' में ध्रुव सरजा और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ट्रांसपेरेंट साड़ी में रश्मिका मंदाना का किलर लुक, लिखा- 'मैं केवल उनके कारण ही जीवित हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed