फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty Share Social Media Post Celebrate Yourself Back Days Husband Raj Kundra ED Case Happen

Shilpa Shetty: किसे प्यार करने, सेलिब्रेट करने की बात कर रही हैं शिल्पा, बीते दिन रहे हैं मुश्किलों से भरे

Fri, 13 Dec 2024 11:42 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Dec 2024 11:42 AM IST
सार

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर ही अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें इस प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया, जिसमें वह एक खास शख्स को प्यार करने की बात करती हुई नजर आईं। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Share Social Media Post Celebrate Yourself Back Days Husband Raj Kundra ED Case Happen
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

विस्तार

पिछले कुछ दिन शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव भरे रहे। पति राज कुंद्रा के ऑफिस और घर पर ईडी की छापेमारी हुई थी। अभी तक इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकांउट पर ऐसा कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जिससे पता चलता है कि वह भी मौजूदा सिचुएशन को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट किया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है, जिसमें वह किसी खास इंसान को प्यार करने, सेलिब्रेट करने की बात करती दिखीं।

विज्ञापन

Shilpa Shetty Share Social Media Post Celebrate Yourself Back Days Husband Raj Kundra ED Case Happen
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theshilpashetty

कौन है वो शख्स 
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की, जिसमें वह जाहिर करना चाह रही हैं कि खुद से प्यार करना, खुद को सेलिब्रेट करना कितना जरूरी है। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बुक का स्क्रीनशॉट लगाया है। इस बुक में लिखा है- ‘हमें एक अहम बात पर ध्यान देना चाहिए, खुद को सेलिब्रेट करना चाहिए। जब लोग हमें सेलिब्रेट करते हैं, तो अच्छा लगता है, फिर हम खुद को क्यों नहीं सेलिब्रेट करते? हमारी जिंदगी एक खूबसूरत तोहफा है, इसे हमें सेलिब्रेट करना चाहिए।’ इस तरह से शिल्पा खुद से प्यार करने की बात करती है, सेल्फ लव की बात करती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ लव पर बात क्यों कर रही हैं
शिल्पा शायद सेल्फ लव पर इसलिए बात कर रही हैं, क्योंकि काफी समय से वह परेशान हैं। इसकी वजह एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा पर हुई ईडी की रेड है। एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए पोर्नोग्राफी के सर्कुलेशन मामले में राज पर यह रेड की गई। साल 2021 में भी राज के खिलाफ इसी मामले में केस हुआ था। दोबारा से यही मामला चर्चा में आ गया है, इसी मामले में ईडी ने राजकुंद्रा से पूछताछ की थी। राज के खिलाफ समन भी जारी किया गया था।
KBC 16: बिगबी के साथ गाना गाते नजर आए नाना पाटेकर, पूछा- 'मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, तुम्हारे पास क्या है?' 

विज्ञापन

साउथ की फिल्म कर रही हैं 
शिल्पा शेट्टी फिल्मों में अब भी एक्टिंग कर रही हैं। इस साल वह एक वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आई थीं। इसमें शिल्पा को एक्शन करने का मौका भी मिला था। अगले साल भी वह एक कन्नड़ फिल्म ‘केडी-द डेविल’ में नजर आएंगी। साउथ में भी इस फिल्म के जरिए शिल्पा एक्टिव होना चाहती हैं। 

Raj Kapoor Movies: शोमैन ने बदल दी सफेद रंग की परिभाषा, फिल्मों में अपनी हीरोइनों को जरूर पहनाते थे सफेद साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed