फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shilpa shetty wishes sanjay dutt Happy birthday says to an incredible talent and an even more amazing person

Sanjay Dutt: शिल्पा शेट्टी ने संजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं तस्वीरें, एक्टर को बताया रॉकस्टार

Tue, 29 Jul 2025 01:57 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 29 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

Sanjay Dutt 66th Happy Birthday: आज संजय दत्त के 66वें जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
shilpa shetty wishes sanjay dutt Happy birthday says to an incredible talent and an even more amazing person
संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty

विस्तार

संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल' में एक साथ नजर आने वाले हैं। आज संजय के 66वें जन्मदिन पर शिल्पा ने एक्टर के साथ कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके साथ ही शिल्पा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है
विज्ञापन

 

शिल्पा का पोस्ट
शिल्पा ने आज इंस्टाग्राम पर संजय दत्त के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में एक्टर को बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! आपकी प्रतिभा और जोश हर किरदार में चमकता है और आपका दयालु स्वभाव आपको और खास बनाता है। आपको प्यार, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य मिले, रॉकस्टार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)


विज्ञापन
विज्ञापन

'केडी द डेविल' में साथ नजर आएंगे संजय और शिल्पा
'केडी: द डेविल' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के तहत वेंकट के. नारायण ने किया है। फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाय्या और नोरा फतेही ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का संगीत अर्जुन जन्या ने दिया है।
   
विज्ञापन

संजय का वर्कफ्रंट
संजय दत्त 'केडी: द डेविल' के अलावा 'बागी 4', 'धुरंधर', 'वेलकम टू द जंगल' और 'द राजा साब' में नजर आएंगे। 'बागी 4' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें संजय दत्ता के अलावा टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा नजर आएंगी। इसके अलावा मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी संजय नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' से संजय दत्त के अलावा बाकी स्टार्स का लुक भी सामने आया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। इस फिल्म में संजय के अलावा अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। वहीं फिल्म 'द राजा साब' में संजय एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Pawan Kalyan: किस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते हैं पवन कल्याण, एक्ट्रेस को प्रियंका से बताया बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed