{"_id":"604480868ebc3ec4be1bd80c","slug":"shraddha-kapoor-spotted-in-boyfriend-rohan-shrestha-birthday-party-ranveer-singh-also-joined-photos-gone-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहन श्रेष्ठ के जन्मदिन की पार्टी में इस अंदाज में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुई तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहन श्रेष्ठ के जन्मदिन की पार्टी में इस अंदाज में पहुंचीं श्रद्धा कपूर, अफेयर की खबरों के बीच वायरल हुई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों खासी चर्चा में बनी हुई हैं। अब वे कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस दौरान वे मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
श्रद्धा कपूर को रोहन के साथ पहले भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। वे उनकी पार्टी में जाते एक बार फिर देखी गईं। इस दौरान अभिनेत्री का स्टाइल देखते ही बन रहा था। उन्होंने पैरोट ग्रीन और व्हाइट शेड में मिडी ड्रेस पहन रखी थी। इसमें ब्लैक कॉम्बिनेशन काफी फब रहा था। इसके साथ उन्होंने काले रंग की हील कैरी की थी, जो उन्हें और भी स्टाइलिश लुक दे रही थी। उन्होंने मैचिंग ब्लैक मास्क भी लगा रखा था। इतना ही नहीं काले रंग का पर्स कैरी कर अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया था।
3 of 5
रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
पार्टी के बाद श्रद्धा और रोहन एक साथ दिखाई दिए। इस दौरान रोहन ने कैजुअल लुक को ही तवज्जो दे रखी थी। उन्होंने काली-सफेद चेक की आगे से खुली शर्ट पहन रखी थी। साथ ही अंदर ब्लैक कलर की टीशर्ट कैरी की थी। ब्लू डेनिम जींस में उनका लुक कैजुअल ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : Social media
दूसरी ओर, पार्टी में अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आए। उनका लुक तो हमेशा ही सबसे जुदा होता है। रणवीर ने ढीली सफेद टीशर्ट पहन रखी थी, जिसमें लाल और हरे रंग से डिजाइन बना था। वहीं इसपर लाल, हरी और काली रंग की जैकेट पेयरअप की थी। साथ में काले, लाल और सफेद रंग के जूते उन्होंने पहने थे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर, रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
इस पार्टी में डिजाइनर कृषिका लुल्ला भी पति सुनील लुल्ला के साथ नजर आईं। उनके साथ यश बिरला भी मौजूद थे। पार्टी के बाद श्रद्धा और रोहन को एक कार में जाते हुए देखा गया। बता दें कि श्रद्धा कपूर अभी हाल ही में मालदीव से लौटी हैं। यहां वे अपनी मौसी यानी पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे की शादी में शामिल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।