बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत फिल्मों से ज्यादा अपने ट्विट्स और बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि अभिनेत्री ने अपने अभिनय से बड़े पर्दे पर खास छाप छोड़ी है, इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। मालूम हो कि आज कंगना की फिल्म 'क्वीन' के सात साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में कंगना ने अपने फिल्मी करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
'हॉलीवुड सिनेमा में निर्देशक बनने वाली थीं पर 'क्वीन' ने बदल दी जिंदगी', कंगना रणौत ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने कहा है कि वह हॉलीवुड सिनेमा में निर्देशक बनने वाली थीं, लेकिन फिल्म क्वीन ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। इस बात खुलासा कंगना ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर किया है। फिल्म क्वीन के सात साल पूरे होने पर कंगना ने लिखा, 'लगभग एक दशक के लंबे संघर्ष के बाद मुझसे कहा गया कि मैं भी अच्छी कलाकार हूं, जैसा कि बॉलीवुड की मुख्य अभिनेत्री को होनी चाहिए। मैंने क्वीन यह सोचकर साइन कि फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी, इसे पैसों के लिए साइन किया, उन पैसों के साथ मैं न्यूयॉर्क के फिल्म स्कूल में गई'।
After almost a decade long struggle I was told I am too good an actor to be a Bollywood leading lady, curly hair and vulnerable voice made it worse, I signed Queen thinking this will never release, signed it for money with that money I went to film school in Newyork (cont) https://t.co/bOnicdmKet
अभिनेत्री ने एक अन्य दूसरे ट्वीट में लिखा, 'न्यूयॉर्क में मैंने स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की। 24 साल की उम्र में मैंने कैलिफोर्निया में एक छोटी फिल्म का निर्देशन किया जिसने मुझे हॉलीवुड में ब्रेक दिया। मेरा काम देखने के बाद एक बड़ी एजेंसी ने मुझे निर्देशक के तौर पर हायर किया। मैंने अपनी अभिनय की इच्छाओं को दफन कर दिया, भारत लौटने का साहस नहीं था।'
After almost a decade long struggle I was told I am too good an actor to be a Bollywood leading lady, curly hair and vulnerable voice made it worse, I signed Queen thinking this will never release, signed it for money with that money I went to film school in Newyork (cont) https://t.co/bOnicdmKet
कंगना आगे लिखती हैं, 'मैंने लॉस एंजिल्स के आउटर में एक छोटा घर खरीदा था। सब कुछ मैंने छोड़ दिया और उसी बीच क्वीन रिलीज हुई जिसने मेरी जिंदगी और भारतीय सिनेमा को हमेशा के लिए बदल दिया। इससे एक नई लीडिंग लेडी और महिलाओं पर केंद्रित सिनेमा का जन्म हुआ।'
कंगना रणौत ने लिखा, 'क्वीन मेरे लिए सिर्फ फिल्म नहीं है, यह हर चीज का धमाका था जिसके मैं लायक थी और जिससे 10 साल से दूर थी। सब कुछ एक साथ आ गया, मैं सच में मानती हूं कि जो हमारा होता है, उसे कोई भी छीन नहीं सकता है। आपको आपका हक मिलता है।'