फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singer Kailash Kher reveals His diamound Outfit For Ram Mandir Inauguration in ayodhya

Kailash Kher: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हीरे से जड़ी जैकेट पहनेंगे कैलाश खैर, इंटरव्यू में किया खुलासा

Fri, 19 Jan 2024 10:51 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 19 Jan 2024 10:51 PM IST
सार

कैलाश खेर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वे  हीरे से जड़ी हुई जैकेट पहन रामलला के दर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
Singer Kailash Kher reveals His diamound Outfit For Ram Mandir Inauguration in ayodhya
कैलाश खेर - फोटो : social media

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। भव्य श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होने जा रहा है। इस समारोह में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, अक्षय कुमार और रणदीप हुडा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर भी शामिल होंगे। कैलाश खेर ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वे  हीरे से जड़ी हुई जैकेट पहन रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


हीरो से जड़ी जैकेट पहनेंगे कैलाश खैर 
कैलाश खेर ने कहा, 'मैं अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं। मैं समारोह में स्वारोवस्की और अमेरिकन डायमंड्स से जड़ी जैकेट पहनकर जाऊंगा, जिस पर  'जय श्री राम' लिखा है। मेरे डिजाइनरों ने जैकेट पर  'जय श्री राम' लिख कर उस पर   स्वारोवस्की हीरे लगाए हैं। हालांकि,  मैं इसे 21 को पहनूंगा या 22 तारीख को इसका फैसला भगवान राम करेंगे।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eagle: रवि तेजा स्टारर 'ईगल' के लिए मेकर्स चाहते एकल रिलीज, तेलुगु फिल्म चैंबर को भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना सच होने जैसा है राम मंदिर का निर्माण 
उन्होंने आगे कहा, 'इसके अलावा मेरे पास एक और जैकेट है, जिस पर 'महामृत्युंजय मंत्र' के साथ 'जय सिया राम' भी लिखा हुआ है। पुरे देश में इन दिनों का माहौल पारिवारिक उत्सव जैसा है। आज भारत को दया की दृष्टि से नहीं देखा जाता। मेरे पास अक्सर विदेश से कॉल आते रहते हैं, तो वो लोग बोलते हैं 'अरे वाह भारत' में हो, उनकी ये बातें सुनकर गर्व महसूस होता है।' कैलाश खेर ने कहा, 'एक समय में ऐसा लग रहा था कि राम मंदिर सिर्फ कल्पना में ही रह जायेगा, लेकिन आज हमारा सपना सच हो गया है। जैसे ही मुझे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला, तो लोगों के मेरे पास फोन और मैसेज आने लगे थे। देवलोक से यह सब देखकर मेरे माता-पिता बहुत खुश होंगे।'

ये सितारे होंगे शामिल 
फिल्मी जगत से कंगना रणौत के अलावा अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, नितीश भारद्वाज, मधुर भंडारकर व प्रसून जोशी, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, चिरंजीवी और रामचरण सहित कई अन्य हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन में पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी शामिल होंगे। बताया गया है कि मंदिर ट्रस्ट की ओर से 7,000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Madgaon Express: कुणाल खेमू की पहली निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' का पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed