फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   singham again fame ranveer singh and Deepika padukone spotted together after trolling kissing video viral

Ranveer Singh: जबर्दस्त आलोचना के बीच साथ आए 'दीपवीर', अभिनेत्री को किस कर रणवीर ने की ट्रोल्स की बोलती बंद

Wed, 01 Nov 2023 12:01 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 01 Nov 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
singham again fame ranveer singh and Deepika padukone spotted together after trolling kissing video viral
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा निजी जिदंगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह ने करण के चैट शो में शादी से पहले अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था, जिसे लेकर परफेक्ट कपल ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। करण जौहर के शो के बाद से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक स्टार-स्टडेड इवेंट में स्पॉट किया गया हैं, जिसमें वे ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर दोनों का किस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दीपिका-रणवीर एक इवेंट में हुए स्पॉट
वायरल वीडियो की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई में एक स्टार स्टडेड इवेंट में स्पॉट किए गए, जिसमें दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आएं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने ऑफ-शोल्डर, बॉडी-हगिंग ब्लैक शाइनी आउटफिट पहने नजर आई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, रणवीर सिंह मैचिंग पैंट के साथ ब्लैक ब्लेजर में हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: दीपिका के बाद 'वाह ट्रेंड' की लिस्ट में शमिल हुए रणवीर सिंह, अभिनेता का वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर ने पत्नी पर लुटाया प्यार
'सिंघम अगेन' अभिनेता और दीपिका पादुकोण कार्यक्रम से बाहर निकलने का उनका एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रणवीर अपनी कार की ओर जाते समय दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं। परफेक्ट कपल की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं। 'सिंघम अगेन' को साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' से क्लैश करेगी।

यह भी पढ़ें: Saira Banu: सायरा बानो ने 'याहू हीरो' के लिए खोला यादों का पुराना पिटारा, 'जंगली' से जुड़े किस्से किए साझा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed