फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Singham Again Tiger Shroff Becomes Part of Rohit Shetty Cop Universe cast in Ajay Devgn starrer film

Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल

Wed, 26 Jul 2023 11:59 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 26 Jul 2023 11:59 AM IST
सार

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे शामिल हैं। वहीं, अब इस कॉप यूनिवर्स से एक और एक्शन स्टार का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
Singham Again Tiger Shroff Becomes Part of Rohit Shetty Cop Universe cast in Ajay Devgn starrer film
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी भारत की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बनाने की तैयारियों में हैं, जिसका नाम 'सिंघम अगेन' है। इस मूवी में अजय देवगन लीड रोल में हैं। इसके अलावा इससे कई और स्टार्स के जुड़ने की जानकारी है। रिपोर्ट की मानें तो, 'सिंघम अगेन' में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे नजर आएंगे। इतना ही नहीं करीना कपूर इस हाई-ऑक्टेन एक्शन पैक्ड फिल्म में अजय की पत्नी के किरदार में देखी जाएंगी। इसी बीच इससे एक और एक्शन स्टार के जुड़ने की जानकारी सामने आई है, जो फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। 

विज्ञापन

'सिंघम अगेन' से जुड़े टाइगर श्रॉफ

ताजा जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी के कॉप जगत से एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ का नाम जुड़ गया है। इस मूवी में टाइगर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। यह कैमियो रोल रोहित शेट्टी के जरिए निर्मित कॉप वर्ल्ड में टाइगर के प्रवेश को चिन्हित करेगी, जहां उन्हें एक नए और बेहतरीन किरदार के तौर पर पेश किया जाएगा। 'सिंघम', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' के समान, टाइगर श्रॉफ के पुलिस व्यक्तित्व में कई ऐसे गुण होंगे, जो उनके असल चरित्र को दर्शाएगा। 

विज्ञापन


Dhoom Dhaam: उरी के बाद यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ? मचाने आ रहीं 'धूम धाम'

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन तक शूटिंग करेंगे टाइगर 

रिपोर्ट तो यह भी है कि टाइगर को एक अलग कॉप फ्रेंचाइजी फिल्म में भी एक्टिंग करने का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने इसके बजाए रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना बेहतर समझा। 'सिंघम अगेन' में टाइगर श्रॉफ को कहानी के एक खास भाग में शामिल किया गया है, जिसमें उनका किरदार काफी अहम होने जा रहा है। टाइगर ने शूटिंग के लिए 12 दिन का समय दिया है, और वह रोहित शेट्टी को आवश्यकताओं के अनुसार अधिक समय देने को तैयार हैं। 


Aishwarya Rai: 'डर' के लिए ऐश्वर्या थीं यश चोपड़ा की पहली पसंद, फिर हुआ कुछ ऐसा और जूही चावला को मिल गई फिल्म

'सिंघम अगेन' में शामिल पांच सुपरस्टार 

'सिंघम अगेन' टाइगर के लिए भविष्य में अपनी खुद की स्टैंडअलोन कॉप फिल्म बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं, इसमें दीपिका पादुकोण भी एक पुलिसवाली की भूमिका में नजर आएंगी। इस तरह कॉप यूनिवर्स में कुल पांच पुलिसकर्मी होंगे, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed