सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: 'माई जान...' सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की सालगिरह पर लुटाया पति जहीर पर प्यार, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

Happy Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबात की आज शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति जहीर के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha on Happy Anniversary husband of 1 year boyfriend of 8 ILYSM i could burst My Jaan zahero
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का एक साल पूरा हो चुका है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की सालगिरह की खुशी का जश्न मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इन शानदार तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने जहीर के लिए एक खास नोट भी लिखा है। 
Trending Videos
Sonakshi Sinha on Happy Anniversary husband of 1 year boyfriend of 8 ILYSM i could burst My Jaan zahero
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर की शादी के एक साल होने की खुशी में केक काटा और जमकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोनाक्षी ने इन शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'साल के पति और 8 साल के प्रेमी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - ILYSM मैं फूट सकता हूं। मेरी जान@iamzahero।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)


विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha on Happy Anniversary husband of 1 year boyfriend of 8 ILYSM i could burst My Jaan zahero
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
सोनाक्षी और जहीर की इन खास तस्वीरों पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने लिखा,'शादी की सालगिरह मुबारक', ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'ओहहह....', सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो आप दोनों को! एयर मील इकट्ठा करते रहो', वहीं पत्नी सोनाक्षी की  इस पोस्ट पर जहीर ने लिखा, 'लव यू जानेमन', शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, 'आप दोनों को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी प्यारी सोनाक्षी।' वहीं फैंस ने सोनाक्षी और जहीर को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।  
 
Sonakshi Sinha on Happy Anniversary husband of 1 year boyfriend of 8 ILYSM i could burst My Jaan zahero
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
कब हुई थी शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 23 जून, 2024 को शादी की थी। इंटीमेट शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। पार्टी में सलमान खान, रेखा और काजोल सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी। दोनों ने शादी से पहले आठ साल तक एक-दूजे को डेट किया है।
विज्ञापन
Sonakshi Sinha on Happy Anniversary husband of 1 year boyfriend of 8 ILYSM i could burst My Jaan zahero
फिल्म 'निकिता रॉय' - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। यह एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कुश एस सिन्हा ने अपने निर्देशन में किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका नजर आएंगी। सोनाक्षी के अलावा फिल्म में परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर हैं। यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed