फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat Season 4: कल रिलीज हो रही है सबकी पसंदीदा सीरीज 'पंचायत', जानिए स्ट्रीमिंग का सही समय और स्टार कास्ट

Mon, 23 Jun 2025 06:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

Series Panchayat 4: 'पंचायत' सीजन 4 कल रिलीज हो रहा है। उससे पहले जानिए सीरीज की स्ट्रीमिंग का सही समय और स्टार कास्ट के बारे में अहम जानकारी।

विज्ञापन
Panchayat season 4 to release tomorrow know the Time and platform Cast details
पंचायत 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
इस साल की बहुप्रतीक्षित सीरीज पंचायत का सीजन 4 आखिरकार 24 जून को ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाला है। जानिए आगामी सीजन के बारे में सबकुछ।
Panchayat season 4 to release tomorrow know the Time and platform Cast details
पंचायत सीजन 4 - फोटो : एक्स
पंचायत सीरीज क्या है?
पंचायत एक लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज है, जो पिछले पांच साल से दर्शकों का दिल जीत रही है। यह कहानी अभिषेक त्रिपाठी नाम के एक युवक की है, जो फुलेरा नामक छोटे से गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करता है। यह शो ग्रामीण जीवन को हास्य, भावनाओं और सादगी के साथ दिखाता है, जिसके कारण यह भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक बन गया है।
Panchayat season 4 to release tomorrow know the Time and platform Cast details
पंचायत सीजन 4 - फोटो : वीडियो ग्रैब
पंचायत सीजन 4 की रिलीज तारीख और समय
पंचायत का चौथा सीजन 24 जून 2025 को रात 12 बजे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इस सीरीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं और सीरीज की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पंचायत सीरीज का चौथा सीजन है। इस बार सीरीज में का राजनीति का महासंग्राम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat season 4 to release tomorrow know the Time and platform Cast details
वेब सीरीज 'पंचायत 4' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
पंचायत सीजन 4 के कलाकार और क्रू
जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) के किरदार में वापस आएंगे। नीना गुप्ता (मंजू देवी, प्रधान) और रघुबीर यादव (प्रधान-पति) भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अन्य कलाकारों में फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, अशोक पाठक और पंकज झा शामिल हैं। सीरीज का निर्देशन अक्षत विजयवर्गीय और दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और इसे प्रजेश मिश्रा, श्रेयांश पांडे, विजय कोशी, अरुणाभ कुमार, सैयद जैद अली और जोहैब अली ने मिलकर बनाया है।

यह भी पढ़ें: Kajal Aggarwal: व्हाइट मोनोकिनी में काजल अग्रवाल ने शेयर कीं मालदीव से जन्मदिन की तस्वीरें, फैंस को शुक्रिया..

 
विज्ञापन
Panchayat season 4 to release tomorrow know the Time and platform Cast details
पंचायत सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
पंचायत सीजन 4 की कहानी
सीजन 4 में फुलेरा गांव में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर होंगी। प्रधान और भूषण के गुट सत्ता हासिल करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इस बीच, अभिषेक और बाकी किरदारों का भविष्य अनिश्चित रहेगा।

यह भी पढ़ें: Anupama: सेट पर आग लगने की घटना पर 'अनुपमा' के मेकर्स ने दिया बयान, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें, सब सुरक्षित'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed