सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonam Kapoor got emotional to see his father anil kapoor after a long time at the airport

रिश्ते: लंदन से कई महीने बाद लौटीं सोनम, एयरपोर्ट पर पिता अनिल कपूर को देख हो गईं भावुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 14 Jul 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

  • साल भर बाद मुंबई लौटी सोनम कपूर 
  • पिता अनिल कपूर को देखकर रो पड़ी सोनम 
  • एयरपोर्ट पर सोनम कपूर ने भावुक होकर पिता को लगाया गले

Sonam Kapoor got emotional to see his father anil kapoor after a long time at the airport
सोनम कपूर - फोटो : विरल भयानी
विज्ञापन

विस्तार

सोनम कपूर अपने पिता और अपनी बहन रिया कपूर के बहुत ही करीब हैं। सोनम अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता अनिल कपूर के साथ बचपन की यादों को ताजा करती हैं। सोनम कपूर और अनिल कपूर को बॉलीवुड में पिता और बेटी की सबसे अच्छी जोड़ी माना जाता है। इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। सोनम कपूर काफी समय से अपने पिता अनिल कपूर और अपने परिवार से दूर थी और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करती थीं। हाल ही में जब काफी समय बाद सोनम ने अपने पिता को देखा तो वो इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक गए।

Trending Videos


कोरोना की वजह से लंदन में थी सोनम

बता दें कि कोरोना की वजह से न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में एहतियात बरतने के लिए लॉकडाउन लगाया था। हालांकि लॉकडाउन तो कई जगह हट गया, लेकिन देश-विदेश की कई फ्लाइट्स की उड़ान पर रोक लगा दी गई। कोरोना महामारी की वजह से सोनम कपूर भी करीब सालभर से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में ही रह रही थीं। बीती रात ही सोनम कपूर मुंबई लौटी हैं। जहां एयरपोर्ट पर अपने पिता को एक लंबे समय बाद देखने पर वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Sonam Kapoor got emotional to see his father anil kapoor after a long time at the airport
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अनिल कपूर को देखकर सोनम के मुंह से निकला ये शब्द

अनिल कपूर अपनी लाड़ली सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर लेने के लिए पहुंचे थें। सोनम कपूर एयरपोर्ट टर्मिनल से जैसे ही बाहर निकली उनके सामने उनके पिता अनिल कपूर खड़े हुए थें। अपने पिता को देखते ही सोनम कपूर के मुंह से एक ही शब्द निकला जो था 'पापा।' सोनम कपूर अपने पिता को देखकर पूरी तरह से भावुक हो गईं। अनिल कपूर को देखते ही बेटी सोनम कपूर ने उन्हें अपने गले से लगा लिया और वो रो पड़ीं, लेकिन मीडिया के सामने सोनम सिर नीचे करके अपने आंसुओ को छुपाती हुईं नजर आईं। अनिल कपूर ने भी बेटी के आंसू पोछकर उन्हें प्यार से पुचकारा।  हालांकि उन्होंने थोड़ी देर में खुद को संभाल लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी वीडियो

सोनम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो देखने के बाद उनके प्रशंसक भी काफी इमोशनल हो गए। बता दें कि अनिल कपूर ने भी एक मीडिया बातचीत में ये कहा था कि वो हर माता-पिता की तरह वो भी अपने बच्चों को याद करते हैं। जब उनके बच्चें उनसे दूर होते हैं तो वो उन्हें याद करते हैं। उनकी चिंता होती है। अनिल कपूर ने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि हम एक टेक्नोलॉजी युग में हैं, जहां हम अपने बच्चों को देख सकते हैं और उनका हाल चाल ले सकते हैं।बता दें कि ऑफ-स्क्रीन के साथ पिता और बेटी की ये जोड़ी बड़े परदे पर भी नजर आ चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed