South Celebs: भारत की सीमा लांघ पाकिस्तान पहुंची इन सितारों की लोकप्रियता, फैंस के बीच दिखा फिल्मों का क्रेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है प्रभास का। प्रभास अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं। 'बाहुबली' के बाद से ही वह पैन इंडिया स्टार के रूप में देश और दुनिया में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद की गई। प्रभास के जितने चाहने वाले भारत में हैं, उतने ही पाकिस्तान में भी उनके फैंस मौजूद हैं। पाकिस्तान में भी प्रभास की फैन फॉलोइंग कम नहीं हैं। बाहुबली स्टार प्रभास नॉर्थ से लेकर पाकिस्तान तक अपना परचम बुलंद करने में कामयाब रहे हैं।
यश
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार यश का। फिल्म 'केजीएफ' के बाद यश पैन इंडिया स्टार के रूप में उभरे। फिल्म के दूसरे भाग यानी 'केजीएफ 2' ने तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और देश ही नहीं, दुनिया में दर्शकों के बीच छाई। 'केजीएफ' के बाद से ही यश की दीवानगी देश-विदेश के लोगों के सिर चढ़ कर बोलती हैं। 'केजीएफ 1' के बाद 'केजीएफ चैप्टर 2' में उनका जलवा तारीफ के काबिल है। अब यश की पॉपुलैरिटी भी नॉर्थ से होते हुए पाकिस्तान जा पहुंची है।
महेश बाबू
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को भी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। महेश बाबू अपनी हर फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाते हैं। टॉलीवुड के इस स्टार को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी खूब लोकप्रियता मिली है। पाकिस्तान में भी लोग इनकी फिल्मों के दीवाने हैं और बेसब्री से इनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं।
अल्लू अर्जुन
'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन का तो हर कोई दीवाना है। उनकी फिल्म 'पुष्पा' का डायलॉग 'झुकेगा नहीं....' अभी भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। अल्लू अर्जुन की हिंदी डब फिल्में सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब पसंद की जाती हैं। अल्लू अर्जुन अब पाकिस्तान के दर्शकों के दिल पर भी राज करते हैं। एक बार वह फिर 'पुष्पा 2' के जरिए दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।