बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रणौत अपने तीखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। हर बात पर अपनी राय बेबाकी से रखने वाली अभिनेत्री आए दिन इंडस्ट्री में किसी न किसी पर तंज कसती ही रहती हैं। अपने इस रवैये के लिए सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रणौत बहुत ही कम किसी की तारीफ करती नजर आती हैं। लेकिन कंगना रणौत ने किसी अभिनेता पर जमकर प्यार बरसाया, जिसे देखकर सभी चौंक गए हैं। अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट देखकर सभी को ऐसा लग रहा है जैसे मानों आज गंगा उल्टी बह रही हो। कंगना रणौत ने जिस अभिनेता की तारीफ की है वह और कोई नहीं बल्कि जॉन अब्राहम हैं। चलिए जानते हैं अभिनेत्री ने एक्टर की तारीफ में क्या कहा...
Kangana Ranaut: 'पंगा गर्ल' ने बांधे जॉन अब्राहम की तारीफों के पुल, बताया- क्यों अभिनेता को करती हैं पसंद
बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिनों कंगना रणौत का उनकी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' से फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे नेटिजन्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म से सामने आए अपने लुक को लेकर चर्चा में रहने के बाद अब कंगना रणौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अभिनेत्री के सुर्खियों में आने की वजह उनके द्वारा की गई जॉन अब्राहम की तारीफ है, जो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रही है। नियमित रूप से बॉलीवुड और उसके सितारों पर कटाक्ष करने वाली कंगना, अगर किसी स्टार की तारीफ कर दें तो वह वायरल होना तो बनता है।
Sanjay Dutt: 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को आई चोट, सिर पर लगे टांके
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज पर कंगना रणौत ने जॉन अब्राहम की प्रशंसा की और लिखा, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में नेगेटिव लोगों के बारे में बहुत कुछ कहा होगा, लेकिन मुझे उन लोगों को भी कभी नहीं भूलना चाहिए जो बिल्कुल वास्तविक और प्रेरणादायक हैं। मैंने जॉन के साथ काम किया है और मेरे पास यह व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं कि वह कितने शानदार हैं। बहुत से लोग इसे जानते भी नहीं होंगे, क्योंकि वह अपनी प्रशंसा गाने के लिए मीडिया को पैसे नहीं देते हैं।' कंगना रणौत ने आगे कहा, 'वह दयालु और सुलझे हुए हैं, कोई शादी या संबंध का प्रचार नहीं, दूसरों के लिए पैसे देकर नकारात्मकता नहीं, कोई उत्पीड़न या महिलाओं का लाभ नहीं उठाना, कोई एजेंडा या समूहवाद नहीं। बस एक शानदार आदमी। लव यू जॉन...'

कंगना रणौत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे एक और उदाहरण बताया कि आखिर वह क्यों जॉन को पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, 'एक एजेंट है, जो फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी लोगों को हाउस हेल्प भेजता है। उसने एक बार मुझसे कहा था कि मैनेजर का कहना है कि उनके सभी हाउस हेल्प और ड्राइवरों के साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग बुरा व्यवहार करते हैं। अपने पूरे करियर में उन्हें इंडस्ट्री से केवल दो ही लोग मिले, जो हाउस हेल्प को अपने परिवार की तरह मानते हैं... पहले हैं जॉन अब्राहम और दूसरी कंगना रणौत।'
Sunny Deol: महिला के रवैये से नाराज हुए सनी दओल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी बहस
कंगना ने आखिर में कहा, 'इस सेल्फ-मेड व्यक्ति जॉन अब्राहम के लिए बहुत सम्मान, जो न केवल एक सफल सुपरमॉडल, अभिनेता और निर्माता हैं, बल्कि हर तरह से एक सफल व्यक्ति भी हैं।' आपको बता दें, कंगना रणौत और जॉन अब्राहम फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई 'शूटआउट एट वडाला' में साथ काम कर चुके हैं। वहीं कंगना रणौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के तीन प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें 'तेजस', 'इमरजेंसी' और 'चंद्रमुखी 2' का नाम शामिल है।