{"_id":"64da0b539c4d9942b60cca3f","slug":"gadar-2-actor-sunny-deol-gets-angry-on-women-behavior-know-details-here-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: महिला के रवैये से नाराज हुए सनी दओल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी बहस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: महिला के रवैये से नाराज हुए सनी दओल, सोशल मीडिया पर फैंस और ट्रोल्स के बीच छिड़ी बहस
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सनी देओल की यह फिल्म महज तीन दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह पांच दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। फिल्म की सफलता से सनी काफी खुश हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सनी दओल एक फैन पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, सनी बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी कुछ महिलाएं उनके पास आईं। सनी ने जहां एक पुरुष के साथ सेल्फी खिंचवाई, वहीं उन्होंने महिलाओं से दूरी बनाए रखी। जब उनमें से एक महिला ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, तो सनी इस व्यवहार से नाराज हो गए।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। जहां कुछ ने अभिनेता को घमंडी बताया तो वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में भी आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'उनके रवैये को देखो वह उनके साथ कितना अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने कहा, 'उन्हें अहंकारी मत कहो.. महिला को देखो... वह उनकी बांह पकड़ रही थी... कोई भी होता तो इरिटेट हो जाता... वे सार्वजनिक संपत्ति नहीं हैं कोई भी.. खिच तान के... ये भी इंसान है' उन्हें भी गुस्सा आ रहा है...महिला को अच्छे तरीके से पूछना चाहिए था।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।