सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'गदर 2' नहीं इस फिल्म ने कम समय में पार किया100 करोड़ का आंकड़ा, लिस्ट में कबीर सिंह और साहो भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 14 Aug 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
gadar 2 crossed 100 crore in 3 days know about movies to earn 100 crores pathaan mission mangal kabir singh
गदर 2 - फोटो : social media

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। लोग कह रहे हैं 'गदर 2' अब एक मूवी नहीं रहीं एक उत्सव बन चुका है और ये सच होता दिख रहा है। जो क्रेज आज से 22 साल पहले फिल्म 'गदर' को लेकर दर्शकों पर था आज 'गदर 2' को लेकर भी ऑडियंस में वही क्रेज दिख रहा है। यही वजह है कि सनी देओल और अमीषा पटेल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट की तरह तेज भाग रही है। महज 3 दिन में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तो चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 

Trending Videos
gadar 2 crossed 100 crore in 3 days know about movies to earn 100 crores pathaan mission mangal kabir singh
पठान - फोटो : social media

पठान
शाहरुख खान की पठान इस मामले में एक नंबर पर शामिल है। पठान ने महज दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 127.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी शामिल थे। 


इसे भी पढ़ें- Bollywood: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो चुकी हैं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर भी लहराया अपनी सफलता का परचम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gadar 2 crossed 100 crore in 3 days know about movies to earn 100 crores pathaan mission mangal kabir singh
मिशन मंगल - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन मंगल
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के का मौके पर रिलीज हुई थी। मिशन मंगल फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, निथ्या मेनन, कीर्ति कुल्कर्णी और शर्मन जोशी ने ऑन स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाया। इस लिस्ट में नंबर दो पर विराजमान इस फिल्म ने 5 दिनों में 106.47 करोड़ का कारोबार कर लिया था।

gadar 2 crossed 100 crore in 3 days know about movies to earn 100 crores pathaan mission mangal kabir singh
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर सिंह
कबीर सिंह 2019 में रिलीज हुई थी, जो कि पूरी तरह से अर्जून रेड्डी की कॉपी है। फिल्म में शाहिद कपूर एक ड्रग एडिक्ट और दिल टूटे हुए आशिक के रोल में हैं जो बेहद गुस्से वाला है। कबीर सिंह ने भी 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी।

विज्ञापन
gadar 2 crossed 100 crore in 3 days know about movies to earn 100 crores pathaan mission mangal kabir singh
'साहो' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साहो
फिल्म साहो ने इस लिस्ट में धाकड़ एंट्री मारी थी। फिल्म साहो ने 5 दिनों में ही 102.38 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में जबरजस्त एक्शन था। फिल्म में श्रध्दा कपूर की भी अहम भूमिका भी थी। श्रद्धा कपूर ने साहो में जमकर एक्शन सीन भी किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed