Asia Cup 2023: एशिया कप की जीत के जश्न में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के कायल हुए सितारे
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिराज की घातक गेंदबाजी के आगेे श्रीलंका की टीम धराशायी हो गई। गेंदबाज ने महज 21 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी से भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस जीत के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और लोग सिराज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस मामले में सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। कई दिग्गज सितारों ने युवा तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की है।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिराज की घातक गेंदबाजी के आगेे श्रीलंका की टीम धराशायी हो गई। गेंदबाज ने महज 21 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन पर साउथ समेत बॉलीवुड के सितारे जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स पर लिखा, "सिराज मियां, हमारा टॉलीचौकी का लड़का एशिया कप फाइनल में छह विकेट लेकर चमका... उनका दिल बहुत बड़ा है, वह अपनी गेंदबाजी से बाउंड्री रोकने के लिए लॉन्ग-ऑन तक दौड़ गए...।"
Siraj Miyan, Our Tolichowki boy shines at the Asia Cup final with 6 wickets…👌🏽👌🏽👌🏽👏🏻👏🏻👏🏻
— rajamouli ss (@ssrajamouli) September 17, 2023
And has a big heart, running to long-on to stop the boundary off his own bowling… 🤗🤗🤗
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज की तस्वीर शेयर की और लिखा, “क्या बात है मियां! जादू!” विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ऑन फायर! क्या स्पेल था!” महेश बाबू ने पोस्ट किया, "नतमस्तक!! एशिया कप में इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई। चैंपियनशिप अपने बेहतरीन स्तर पर।"
Bowled over!! 🏏 Congratulations #TeamIndia on your sensational win in the #AsiaCup2023. Championship at its finest! pic.twitter.com/jPDFxxO6Tu
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) September 17, 2023
बता दें कि प्रभु देवा एशिया कप 2023 का फिनाले देखने के लिए कोलंबो में मौजूद थे। मैच के दौरान कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई। इसके बाद कई फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कीं।
Akshay Kumar: वेलकम 3, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 के बाद अक्षय की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल! रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल