Bollywood: जवानी में इन सितारों ने फिल्मों में निभाया बुजुर्ग का किरदार, बूढ़े बनकर भी दिखाया अपना एक्शन अवतार
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। शाहरुख इन दोनों 'जवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'जवान' में शाहरुख के कई दमदार अवतार देखने को मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म में किंग खान का एक बुजुर्ग वाला किरदार भी देखने को मिला है, लेकिन उनका स्वैग ही अलग है, जो दर्शकों को खास पसंद आ रहा है। बूढ़े के रूप में भी शाहरुख खान फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस करते नजर आए हैं। फिल्म में शाहरुख खान का जवानी का किरदार जितना फैंस को पसंद आ रहा है, उतना ही उनका बुजुर्ग वाला किरदार भी दर्शकों के दिल में उतर गया है।
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। सलमान ने भी तमाम फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाए हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने लुक्स के साथ समझौता भी किया। सलमान खान ने फिल्म 'भारत' में उनके जवानी से लेकर बुढ़ापे तक के किरदार को निभाया था। कम उम्र में उन्होंने फिल्म में बुजुर्ग का किरदार इस तरह से निभाया की दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो गए। जवान किरदार की तरह ही उनकी बुजुर्ग वाली भूमिका फैंस को खूब पसंद आई थी।
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। ऋतिक ने फिल्म 'कृष' और 'कृष 3' में डबल रोल निभाया था, एक बेटे और एक पिता का। फिल्म में ऋतिक बूढ़े पिता के किरदार में नजर आए थे और इस खूबसूरती के साथ उन्होंने बुजुर्ग का किरदार निभाया था कि अपने ही बेटे वाले किरदार को कड़ी टक्कर दे रहे थे। इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म 'धूम 3' में भी बूढ़े का गेटअप अपनाया था। बुजुर्ग बनकर उन्होंने चोरी को अंजाम दिया था।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म 'दंगल' में उन्होंने दो बेटियों के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें बूढ़े का रोल करना पड़ा था। इसके साथ ही इसी फिल्म में उनके जवानी के किरदार को भी दिखाया गया था, जिसमें आमिर एक पहलवान के रूप में नजर आए थे और दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन वहीं अगले ही पल बुजुर्ग का किरदार निभाते हुए भी उन्होंने फैंस के दिल में खास जगह बना ली।
