सलमान खान ने खास दोस्तों को दिखाई 'मातृभूमि' की झलक, डेविड धवन और सुभाष घई के अलावा कई सितारों ने देखी फिल्म
Maatrubhumi Rough Cut: सलमान खान ने अपनी आने वाली नई फिल्म 'मातृभूमि' की एक खास स्क्रीनिंग रखी। इस शो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अपने कुछ खास दोस्तों और अपने पसंदीदा निर्देशकों को फिल्म का रफ कट दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का रफ कट वर्जन कई निर्देशकों को एक साथ दिखाया। जिसकी एक खास झलक सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया हैडल पर शेयर की है।
दिग्गजों की जुगलबंदी और खास तस्वीर
मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर इस शाम की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या, डेविड धवन, कबीर खान, रूमी जाफरी, रितेश देशमुख, चित्रांगदा सिंह, सिद्धार्थ रॉय कपूर और अपूर्व लाखिया जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान काले कपड़ों में और चित्रांगदा सिंह सफेद कपड़ों में बेहद सुंदर लग रही थीं।
फिल्म की कहानी और सुभाष घई का संदेश
फोटो शेयर करते हुए सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज अपने पसंदीदा निर्देशकों को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा। हम सब अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' को देखने आए थे। इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म गलवां सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों की एक भावुक कहानी पर आधारित है, जो दोनों देशों के सैनिकों की अपने परिवार और देश के प्रति भावनाओं को दिखाती है।
फिल्म का मुख्य संदेश शांति और सम्मान है।' इसी के साथ सुभाष ने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'सलमान, हमें बुलाने के लिए शुक्रिया। हम फिल्म की बड़ी सफलता की कामना करते हैं।'
निर्देशकों के साथ सलमान का पुराना रिश्ता
सलमान खान का इस स्क्रीनिंग में आए सभी निर्देशकों के साथ बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है।
- सूरज बड़जात्या- इनके साथ सलमान ने 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन..!', 'हम साथ साथ हैं' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं।
- कबीर खान- इस जोड़ी ने 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
- डेविड धवन- सलमान और डेविड धवन ने मिलकर 'जुड़वा', 'बीवी नंबर 1' और 'पार्टनर' जैसी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं।
गलवां घाटी की घटना पर आधारित है फिल्म
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवां' रखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवां घाटी में हुई झड़प की सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म का नाम बदलने और कुछ बदलावों के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। निर्माताओं ने अभी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
यह भी पढ़ें: 'है जवानी तो इश्क होना है' को सीबीएफसी से मिला U/A सर्टिफिकेट, जानिए फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी