{"_id":"6793036472138c37f20a398b","slug":"suchitra-krishnamoorthi-revealed-wanted-to-marry-ram-gopal-varma-and-told-about-actress-who-stole-her-husband-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suchitra Krishnamoorthi: क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा? प्रीति को क्यों कहा आदमखोर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suchitra Krishnamoorthi: क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा? प्रीति को क्यों कहा आदमखोर
Fri, 24 Jan 2025 08:36 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:36 AM IST
सार
गायिका और फिल्म निर्माता शेखर कपूर की पूर्व पत्नी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मजाकिया अंदाज में एक बार फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को प्रपोज किया था। यही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू के दौरान सुचित्रा ने प्रीति जिंटा को आदमखोर कहकर संबोधित किया था। जानिए क्यों....
विज्ञापन
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
- फोटो : इंस्टाग्राम@suchitrapublic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति अपने अंदाज और बयानों की वजह से कई बार सुर्खियों में रहीं। क्या आपको पता है उन्होंने एक बार राम गोपाल वर्मा को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद का किस्सा जानना वाकई काफी दिलचस्प रहेगा। यही नहीं बल्कि एक बार सुचित्रा ने प्रीति जिंटा को आदमखोर तक कह दिया था, जिसके पीछे की वजह सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
क्या वाकई राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा?
2013 में अपनी आत्मकथा 'ड्रामा क्वीन' में सुचित्रा ने राम गोपाल वर्मा का जिक्र करते हुए एक मजेदार घटना बताई। उन्होंने अपनी लिखी किताब में बताया कि उन्होंने एक बार राम गोपाल वर्मा से शादी करने के बारे में मजाक किया था। सुचित्रा ने टेक्स्ट में लिखा, "क्या तुम मुझसे शादी करोगे?" इस मैसेज तो पढ़ते ही निर्देशक घबरा गए और उन्हें ऑफिस बुलाया ताकि उन्हें इस विचार पर समझाने की कोशिश की।

डरे हुए राम गोपाल वर्मा ने दिया यह जवाब
हालांकि, सुचित्रा ने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया की उन्होंने यह सभी कुछ रमा गोपाल वर्मा (शादी का प्रपोजल) के साथ मजाक में किया था, लेकिन इसके बावजूद निर्देशक डर गए थे और उन्होंने कथित तौर पर सुचित्रा के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि वह महिलाओं को केवल शारीरिक कारणों से लिए महत्व देते हैं ना कि उनकी बुद्धि के लिए।

प्रीति को कहा था आदमखोर?
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने राम गोपाल वर्मा के साथ 'माई वाइफ्स मर्डर' और 'रण' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 1999 से 2007 तक शेखर कपूर से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता कड़वाहट से खत्म हो गया, सुचित्रा ने उन पर बेवफा होने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेखर कपूर के साथ सुचित्रा की शादी प्रीति जिंटा के साथ उनके कथित अफेयर के कारण खत्म हो गई थी। सुचित्रा ने एक किताब आदमखोर के बारे में लिखी थी, जिसमें उन्होंने एक आदमखोर के बारे में बताया, जिसने उनके पति को उनसे चुराया लिया था। उनका यह इशारा प्रीति जिंटा की ओर था। सुचित्रा की इस बात पर प्रीति जिंटा ने जवाब में कहा कि वह नंबर वन हीरोइन हैं और सुचित्रा केवल एक गृहणी हैं। इसके अलावा प्रीति ने यह भी कहा कि सुचित्रा को किसी साइकेट्रिस्ट को दिखाने की जरूरत हैं। प्रीति के इस कटाक्ष के बाद सुचित्रा ने कहा कि उन्हें अपने ऊपर बहुत गर्व है कि वह 20 सालों से एक अच्छी मां हैं।
यह भी पढ़ें:
Jay Om Prakash: मुशायरों में जाते थे ऋतिक के नाना जय ओम प्रकाश, इन खास अक्षरों से क्यों रखते थे फिल्मों के नाम