सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunita ahuja husband Govinda expressed his love interest for neelam kothari in interview

Govinda: किस डर से गोविंदा ने की थी सुनीता से शादी? इंटरव्यू में किया था खुलासा, इस एक्ट्रेस से करते थे प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Feb 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Govinda Expressed love for Neelam: अभिनेता गोविंदा पर पत्नी सुनीता ने कई बार अफेयर के आरोप लगाए हैं। एक्टर ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा मगर एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने खुद अपने प्यार के बारे में फैंस को बताया था।

sunita ahuja husband Govinda expressed his love interest for neelam kothari in interview
गोविंदा-सुनीता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इन सबके बीच कई बार सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर करने का आरोप लगाया है। मगर गोविंदा ने एक बार खुद अपने प्यार में पागल होने की बात को स्वीकारा था। 

Trending Videos


नीलम कोठारी के लिए जाहिर किया था प्यार
बीते साल अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की काफी खबरें सामने आई थीं। इन अफवाहों को कपल ने सिरे से नकार दिया था। पिछले कुछ समय से सुनीता ने फिर गोविंदा पर अफेयर के कई आरोप लगाए। इन सबसे फिर से फैंस को दोनों के रिश्ते में खटास पड़ती नजर आई। मगर एक वक्त ऐसा भी था जब गोविंदा ने खुद अपने इश्क की खबर दुनिया को दी थी। स्टारडस्ट मैगजीन को दिए अपने इंटरव्यू में एक्टर ने एक्ट्रेस नीलम के लिए अपनी पसंद खुलकर जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

sunita ahuja husband Govinda expressed his love interest for neelam kothari in interview
गोविंदा, नीलम कोठारी - फोटो : ट्विटर

तोड़ दी थी सुनीता से सगाई

इस इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि वो नीलम से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। मगर उनकी शादी सुनीता से तय हो चुकी थी। यहां तक की दोनों की सगाई भी हो गई थी। नीलम के लिए उन्होंने सुनीता से सगाई तोड़ दी। इस सब के बाद भी वो और नीलम एक नहीं हो सके क्योकिं गोविंदा की मां सुनीता को बहू के रूप में देखना चाहती थीं। अंत में एक्टर मां के साथ किया अपना वादा निभाने के चलते और उनके डर से सुनीता से शादी करने के लिए मजबूर हो गए। 

सुनीता से कहता था कि नीलम जैसी बनें
बातचीत के दौरान गोविंदा ने कहा था, ‘मैंने सुनीता के साथ शादी का फैसला किया था। मैं इस रिश्ते को निभा रहा था। मगर नीलम कोठारी के प्रति मेरा अलग ही आकर्षण था। मैं देख रहा था कि इतनी कम उम्र में नाम और शोहरत हासिल करने के बाद भी वो काफी साधारण थीं। मैं उनकी तारीफ दोस्त, परिवार और सुनीता सबसे करता। यहां तक की सुनीता से कहता था कि वह नीलम की तरह बन जाएं। यह सुनकर सुनीता को बुरा लगता तो वो कहतीं थीं- ‘मैं जेसी हूं वैसी ही रहूंगीं और तुमने ऐसे ही मुझसे प्यार किया है।’

sunita ahuja husband Govinda expressed his love interest for neelam kothari in interview
गोविंदा, सुनीता अहूजा - फोटो : ट्विटर

सुनीता से रिश्ते को लेकर नहीं थे सीरियस 
अपने और सुनीता के रिश्ते के बारे में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें नहीं लगा था कि ये मिलना-मिलाना रिश्ते में बदल जाएगा। वो तरक्की के रास्ते पर थे और अपने साथ घूमने फिरने किसी लड़की को ढूंढ रहे थे। मगर एक दिन सेट पर उनके बड़े भाई आ गए। उस दिन उनका कोई रोमांटिक शूट होना था। मगर वह ठीक तरह कर नहीं पा रहे थे। उनके भाई ने उन्हें सलाह दी कि एक्टर को किसी के साथ अफेयर कर लेना चाहिए ताकि वो इस तरह के सीन देने में सहज महसूस करें। आगे गोविंदा ने कहा- ‘भाई की यह सलाह सुनने के बाद मैं सुनीता से मिला और इसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed