सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Leone and Mia Khalifa featured in menu of a Malai Chaap restaurant

मजेदार: सनी लियोनी और मिया खलीफा के नाम पर बिक रही चाप, ऐसी थी अभिनेत्री की प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 01 Jun 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

सनी लियोनी और मिया खलीफा के चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि सनी खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल, सनी ने इंस्टाग्राम से एक स्टोरी शेयर की है जिसमें रेस्टोरेंट मेन्यू में उनके और मिया के नाम की डिशेज हैं। इसपर सनी ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

Sunny Leone and Mia Khalifa featured in menu of a Malai Chaap restaurant
सनी लियोनी, मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सनी लियोनी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सनी लियोनी के पॉर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। सनी लियोनी के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। सनी ने कुछ ही समय में भारतीय ऑडियंस का दिल जीत लिया है। वहीं मिया खलीफा की फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। उनके भी करोड़ों चाहने वाले है। वहीं सनी और मिया के एक क्रेजी फैन की दीवानगी सामने आई है। हाल ही में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि दिल्ली के एक रेस्तरां ने अपने मलाई चाप डिश का नाम सनी और मिया के नाम पर रख दिया है। सोशल मीडिया के जरिए अब यह खबर सनी लियोनी तक भी पहुंच गई है और उन्होंने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ-साथ सनी ने इसपर मजेदार रिएक्शन भी दिया है।

Trending Videos


दरअसल, सनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें दिल्ली की एक दुकान के बोर्ड की तस्वीर नजर आ रही है। यदि आप भी बोर्ड पर लिखा मेन्यू पढ़ेगे तो शायद हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएं। ऐसा ही कुछ सनी के साथ भी हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे देखें रेस्टोरेंट मेन्यू की तस्वीर - 

Sunny Leone and Mia Khalifa featured in menu of a Malai Chaap restaurant
सनी लियोनी और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में आप डिशेज के नाम देख सकते हैं जिनमें सनी लियोनी चाप, बेबी डॉल चाप और मिया खलीफा चाप नजर लिखी नजर आ रही हैं। वहीं सनी ने भी इसपर मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा - 'LOL'

सनी लियोनी की पॉप्युलैरिटी की बात करें तो इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद वायरल भी हो जाती हैं। 

Sunny Leone and Mia Khalifa featured in menu of a Malai Chaap restaurant
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार सनी लियोनी वेब सीरीज 'बुलेट्स' में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में थीं। अब सनी लियोनी जल्द ही 'शेरो' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक अन्य वेब सीरीज 'अनामिका' में भी नजर आएंगी जिसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed