फैमिली फंक्शन में गर्लफ्रेंड सबा के साथ पहुंचे ऋतिक रोशन; हाथों में हाथ थामे साथ दिए पोज, वीडियो वायरल
Hrithik Roshan-Saba Azad Video: अभिनेता ऋतिक रोशन को हाल ही में गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक और सुजैन के दोनों बेटे भी साथ नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वे सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। अक्सर कपल को साथ में स्पॉट किया जाता है। एक बार फिर इनका एक वीडियो सामने आया है। गर्लफ्रेंड सबा के साथ ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं। साथ में ऋतिक और उनकी पहली पत्नी सुजैन खान के दोनों बेटे ह्रिहान और ह्रिदान रोशन भी हैं।
ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे सबा-ऋतिक
ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक फैमिली फंक्शन में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हैं। सबा पिंक और येलो कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। बड़े-बड़े ईयरिंग्स मांग टीके के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। वहीं, ऋतिक पिंक और व्हाइट कलर के कुर्ता पाजामे में दिख रहे हैं।
परांदा हेयरस्टाइल में पंजाबी कुड़ी बन छाईं सबा
सबा आजाद टिपिकल पंजाबी कुड़ी लुक में नजर आईं। सलवार-सूट के साथ उन्होंने चोटी में परांदा भी लगाया। परांदा हेयरस्टाइल में सबा के लुक की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन के दोनों बेटे भी एथनिक लुक में दिखे।
‘अब बस! मैं तुम्हें और कष्ट नहीं दे सकता’, दूसरे बेटे के जन्म के बाद भारती से बोले पति हर्ष; कहा- एक बीवी से…
ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। एक्टर अब फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की बात करें तो वे सिंगर, एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट हैं। इस साल उन्हें फिल्म 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' में देखा गया था, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई।