{"_id":"5adda3784f1c1b82028b5f67","slug":"supreme-court-dismisses-the-petition-of-swami-agnivesh-about-the-film-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के केस में सुप्रीम कोर्ट से भंसाली को बड़ी राहत, स्वामी अग्निवेश को तगड़ा झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावत के केस में सुप्रीम कोर्ट से भंसाली को बड़ी राहत, स्वामी अग्निवेश को तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुरू से ही विवादों में रही फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता संजय लीला भंसाली को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी अग्निवेश को झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें फिल्म से जौहर के सीन को हटाने की मांग की गई थी।
2 of 5
- फोटो :
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता स्वामी अग्निवेश की सती प्रथा की याचिका पर सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि फिल्म देखने के बाद कोई जौहर करेगा। साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या फिल्म में किसी को सती होते देख कोई महिला सती हो जाएगी।
3 of 5
सुप्रीम कोर्ट
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि अब जमाना पहले से ज्यादा बदल गया है। आज की महिलाएं काफी सशक्त हैं। आपको बता दें कि स्वामी अग्निवेश ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने मांग की थी कि फिल्म में कुछ सीन सती प्रथा को बढ़ावा देने वाले हैं, जिन्हें हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मावत विवाद
- फोटो : SELF
इसके अलावा अपनी याचिका में स्वामी अग्निवेश ने फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज करने की भी मांग की थी। इस मांग को भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कहा कि आप राई का पहाड़ मत बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत पर रिलीज होने से पहले भी काफी विवाद हुआ था। फिल्म की रिलीज की डेट भी कई बार बदली गई। कई राज्यों में बैन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद कई राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार में कई थियेटर को निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।