{"_id":"5f1d77c0ee82f0234552f894","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-ceo-of-dharma-productions-apoorva-mehta-has-been-summoned-by-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया तलब, सुशांत सिंह राजपूत के केस में होगी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया तलब, सुशांत सिंह राजपूत के केस में होगी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुशांत सिंह राजपूत और अपूर्व मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। ऐसे में मुंबई पुलिस अभी तक करीब 37 लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद अब बारी आई है धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता की। अपूर्व मेहता से मुंबई पुलिस दिवंगत अभिनेता सुशांत के केस में पूछताछ करेगी।
Sushant Singh Rajput death case: Apoorva Mehta, the CEO of Dharma Productions, has been summoned by Mumbai Police.
बता दें कि बीती 14 जून को बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही हैं और इसके पीछे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस बीच अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिवंगत अभिनेता के केस को लेकर अपडेट दिया है।
3 of 4
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल देशमुख ने कहा है कि अभी तक कुल 37 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं महेश भट्ट का बयान भी एक दो दिन में दर्ज होगा। इसके साथ ही कंगना रनौत को भी बयान के लिए तलब किया गया है। अनिल देशमुख ने आगे बताया कि करण जौहर के मैनेजर को कॉल करके कह दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर निर्देशक को भी मौजूद होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया के साथ ही साथ कई बॉलीवुड सितारे भी दिवंगत अभिनेता के केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। फैंस और कई सितारों का कहना है कि सुशांत की कथित आत्महत्या के पीछे कुछ लोगों की बड़ी साजिश है। ऐसे में इसका पूरा खुलासा होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।