अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में इन दिनों भाई- भतीजावाद पर चर्चा जोरों पर है। कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश में चल रही भाई- भतीजावाद की बहस के बीच कहा है कि खोया पैसा और प्रसिद्ध वापस आ सकती है, लेकिन खोया समय कभी वापस नहीं आता है। इसलिए हमेशा चीजों से आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनकी इस बात का कई फिल्मी सितारे सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं बता दें कि ए आर रहमान ने ये बात, शेखर कपूर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कही है।
शेखर कपूर ने बताई ए आर रहमान को उनकी 'प्रॉब्लम', जवाब मिला- 'खोया वक्त कभी वापस नहीं आता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में ए आर रहमान ने एक अखबार से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक गैंग है जो उनके बारे में अफवाहें उड़ा रहा है। ए आर रहमान ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके बारे में अफवाहें फैलाने वाला एक गिरोह है जो उन्हें काम पाने से रोक रहा है। अखबार के साथ हुई इस बातचीत की कटिंग को बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने ट्विटर पर साझा किया और ए आर रहमान को टैग किया।
शेखर कपूर ने अखबार की कटिंग को साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'रहमान आपको पता है आपके साथ क्या प्रॉब्लम है? आप ऑस्कर विजेता हैं। आपने खुद को साबित किया कि आप बॉलीवुड को चलाने वालों से ज्यादा प्रतिभाशाली हो।' शेखर कपूर की इस बात का ए आर रहमान ने अलग अंदाज में जवाब दिया।
Lost Money comes back, fame comes back, but the wasted prime time of our lives will never come back. Peace! Lets move on. We have greater things to do😊 https://t.co/7oWnS4ATvB
ए आर रहमान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खोया पैसा, प्रसिद्धी वापस आ सकती है, लेकिन अपनी जिंदगी का खोया हुआ खास वक्त कभी वापस नहीं आ सकता। इसलिए शांत रहें और आगे बढ़ें। हमारे पास बहुत सी महान चीजें करने को हैं।' सोशल मीडिया पर ए आर रहमान के इस ट्वीट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ए आर रहमान के इस ट्वीट को जहां कैलाश खेर ने लाइक किया है तो वहीं अभिनेता रणवीर शौरी ने इस पर कमेंट किया है।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके लेकर ए आर रहमान ने अखबार से बात करते हुए कहा, 'मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और इससे गलतफहमी पैदा हो रही है। जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए तो मैंने उन्हें दो दिन में चार गाने दिए। उन्होंने मुझसे कहा कि सर कई लोगों ने कहा कि आपके पास मत जाओ। उन्होंने मुझे कई किस्से बताए।'
पढ़ें: बेटियों से खेत जुतवा रहे किसान की हालत देखकर पिघला सोनू सूद का दिल, किया ये एलान