Social Media: सुजैन खान ने की ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ, तस्वीर शेयर कर बोलीं- सुपर कूल
सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सबा आजाद की तारीफ की है। दावा है कि सबा आजाद और ऋतिक रोशन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था और फिर खुलासा हुआ कि ऋतिक की ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री सबा आजाद हैं। उस दिन के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं क्योंकि इस मौके पर ऋतिक और सबा एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आए थे। इन सब खबरों के बीच अब ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने सबा आजाद की जमकर तारीफ की है।
सबा आजाद एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। सुजैन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सबा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। सुजैन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा की एक तस्वीर लगाई है, जिसमें सबा आजाद स्टेज पर खड़ी होकर गाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वह इस माहौल को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुजैन खान ने लिखा, ‘क्या कमाल की शाम थी। तुम सुपर कूल और सुपर टैलेंटिड हो सबा आजाद।’
सुजैन खान से मिली तारीफ पर सबा आजाद भी बेहद खुश हुई हैं और इसी वजह से सबा ने सुजैन खान की इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है। इसके साथ ही सबा आजाद ने लिखा, ‘थैंक्यू मेरी सुजी। कल रात तुम वहां थी इसलिए बहुत खुश हूं।’ सबा खान और ऋतिक रोशन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। ये बात अब तक कंफर्म नहीं हुई है लेकिन सुजैन खान ने सबा की तारीफ करके ये साबित कर दिया कि वह और सबा आजाद अच्छे रिश्ते साझा करते हैं। दोनों के बीच कोई परेशानी नहीं है।
सबा आजाद से कुछ समय पहले ही ऋतिक रोशन संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था लेकिन अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाब भी नहीं दिया था। सबा ने इस सवाल को ही टाल दिया था। इसी वजह से दोनों के रिलेशन की खबरों को फैंस सच मान रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सबा और ऋतिक एक ही प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।