{"_id":"5d95bd408ebc3e0167561c2d","slug":"taapsee-pannu-preparing-herself-for-her-upcoming-film-rashmi-rocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापसी पन्नू ने नई फिल्म के लिए शुरू की ये कठिन तैयारी, गांव की मिट्टी में बहेगा रश्मि रॉकेट का पसीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तापसी पन्नू ने नई फिल्म के लिए शुरू की ये कठिन तैयारी, गांव की मिट्टी में बहेगा रश्मि रॉकेट का पसीना
Thu, 03 Oct 2019 02:50 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म "रश्मि रॉकेट" में एक गांव की युवा लड़की का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, यह कच्छ की रहने वाली एक महिला की काल्पनिक कहानी है, जो एक धावक बनने की इच्छा रखती है और लोग अभी से इसके बारे में अधिक जानने के लिए उत्साहित हैं! अभिनेत्री एक एथलीट की तरह दिखने के लिए अपनी फिजिकल अपियरेंस पर कड़ी मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही और अपने किरदार रश्मि के लिए हर मुमकिन प्रयत्न कर रहीं है।
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मेशन प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए, तापसी कहती हैं, “मैं इस महीने से अपने शरीर को ट्रांसफॉर्म करने की प्रक्रिया शुरू करूंगी। मेरा उद्देश्य स्पोर्ट्स पर्सन की तरह बॉडी बनाना है। इस प्रक्रिया के दौरान, मेरी टीम में एक ट्रेनर, एक पोषण विशेषज्ञ और एक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल होंगे जो मुझे एक एथलीट बनने में मदद करेंगे जिसकी मुझे इस फिल्म में होने की ज़रूरत है। "
विज्ञापन
एक स्पोर्ट्स शैली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित अभिनेत्री,प्रियंका चोपड़ा जोनास और फरहान अख्तर को इसके लिए प्रेरणा का स्रोत मानती है। कहती है,"इन दोनों ने भाग मिल्खा भाग और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में खेल हस्तियों के रूप में अपने प्रदर्शन के साथ एक मानदंड स्थापित कर दिया है। वे मेरी प्रेरणा है और इस परियोजना के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं।"
विज्ञापन
तापसी बताती हैं कि यह फिल्म बायोपिक नहीं है, लेकिन असल जिन्दगी के स्पोर्ट्स पर्सनालिटी से बहुत प्रेरणा ली गई है। वह कहती हैं, "यह एक एथलीट की कहानी है, जिसके लिए हमने दुनिया भर से धावक के जीवन से दिलचस्प बारीकियों और कहानियों को चुना है और हम इसे मेरे किरदार के माध्यम से पेश करेंगे। यह बायोपिक नहीं है, लेकिन एक बहुत ही दिलचस्प कहानी है।"
कच्छ की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म "रश्मि रॉकेट" एक गांव की युवा लड़की के बारे में है, जिसे ईश्वर ने एक विशेष खासियत दी है। वह एक अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है और इसीलिए गांव वाले उसे रॉकेट के नाम से जानते हैं। जब उसे अपनी प्रतिभा को प्रोफेशनल रूप से प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, तो वह इस अवसर को अपने हाथ से जाने नहीं देती।