फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटौदी खानदान में आए नन्हे मेहमान, मां करीना और छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान

Sun, 21 Feb 2021 03:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 21 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother and Kareena Kapoor
taimur ali khan - फोटो : amar ujala

पटौदी खानदान में अब एक और सदस्य जुड़ गया है। कपूर परिवार की बेटी और पटौदी खानदान की दूसरी बहू करीना कपूर खान ने रविवार सुबह यानी आज दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ करीना दूसरी बार मां बनी हैं तो सैफ चार बच्चों के पिता बन गए हैं। बधाइयों का दौर लगातार जारी है। इस बीच सैफ करीना के छोटे बेटे तैमूर अली खान अपनी मां करीना और नन्हें मेहमान यानी कि उनके सबसे छोटे भाई से मिलने ब्रीज कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।

Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother and Kareena Kapoor
तैमूर अली खान - फोटो : Social media

सैफ अली खान पत्नी करीना के साथ अस्पताल में हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर अली खान को देखा जा रहा है। बताया गया है कि तैमूर भी अस्पताल पहुंचे हैं। वीडियो के बाद कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें छोटे नवाब गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother and Kareena Kapoor
taimur - फोटो : amar ujala

बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी की पुष्टि उनके घर वालों ने सोशल मीडिया के जरिए की। सैफ की बहन सबा अली खान और करीना की कजिन रिद्धिमा कपूर ने इसका एलान करते हुए ढेर सारी बधाई दी। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी शेयर करते हुए फैंस संग इसकी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother and Kareena Kapoor
randhir kapoor

जबसे ये खबर सामने आई है सबकी नजरें खान और कपूर घराने पर टिकी हैं। वहीं दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है। करीना के पिता रणधीर कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने नाना बनने पर अपनी खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन
Taimur Ali Khan reaches hospital to meet newborn brother and Kareena Kapoor
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर और सैफ अली खान ने लॉकडाउन के समय साझा रूप से नोट जारी कर प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। साथ ही शुभचिंतकों से शुभकामनाओं की आशा की थी। इसके बाद से करीना कपूर अबतक लाइमलाइट में बनी रहीं। उनकी हर एक्टिविटी कैमरे में कैद होती रही। अब फैंस को उनके बेटे की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed