{"_id":"59129f964f1c1b0a39850a06","slug":"tamannaah-bhatia-reacts-on-reports-of-tiff-and-fight-with-ss-rajamouli-over-baahubali-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजामौली से नाराजगी की खबरों पर फूटा तमन्ना का गुस्सा, कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजामौली से नाराजगी की खबरों पर फूटा तमन्ना का गुस्सा, कही बड़ी बात
Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली 2' के रिलीज होते ही जहां एक तरफ फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी वहीं दूसरी ओर इन अफवाहों ने भी जोर पकड़ा कि तमन्ना के कई सीन्स फिल्म से काट दिए गए हैं जिसकी वजह से वो निर्देशक एस एस राजामौली से नाराज हैं। ये मामला तूल पकड़ता गया लेकिन तमन्ना ने चुप्पी बनाए रखी।
लेकिन अब जाकर तमन्ना ने इस पर अपनी सफाई पेश की है।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
एक लीडिंग डेली को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा, 'ये किसी ऐसे शख्स की गढ़ी कहानी है जो बेरोजगार है। मैं राजामौली की शुक्रगुजार हूं और हमेशा रहूंगी क्योंकि उन्होंने मुझे अपनी फिल्म में अवंतिका किरदार दिया। ये खबरें सरासर गलत हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा रही।'
3 of 5
तमन्ना भाटिया
तमन्ना ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा से पता था कि फिल्म में मेरा रोल क्या है। मेरे दिल में राजामौली सर के लिए बहुत इज्जत है और मुझे गर्व है कि मैं इस एतिहासिक फिल्म का हिस्सा रही हूं। एक एक्टर के तौर पर इस फिल्म ने मेरी पूरी लाइफ बदलकर रख दी है। इस फिल्म ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सभी के लिए एक पैमाना तय कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
बता दें कि तमन्ना भाटिया 'बाहुबली' में मुख्य किरदार में थीं और पूरी कहानी उनके और शिवेडु के इर्द-गिर्द घूमती थी जबकि 'बाहुबली 2' की कहानी फ्लैशबैक भी थी जिसके हिसाब से तमन्ना उसका हिस्सा नहीं हो सकती थीं। इस फिल्म में तमन्ना के सिर्फ तीन से चार सीन ही थे।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
वहीं 'बाहुबली 2' कई रिकॉर्ड कायम करते हुए पहली ऐसी भारतीय फिल्म बन गई है जिसने 1000 करोड़ की कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।