{"_id":"69fd61d67d311bc9e50b168e","slug":"tanishaa-mukerji-opens-up-about-her-traumatic-bigg-boss-experience-says-people-used-family-name-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बहन और जीजा के नाम का इस्तेमाल हुआ, रियलिटी शो ट्रॉमा पर चलते हैं'; तनीषा मुखर्जी ने बताया बिग बॉस का अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बहन और जीजा के नाम का इस्तेमाल हुआ, रियलिटी शो ट्रॉमा पर चलते हैं'; तनीषा मुखर्जी ने बताया बिग बॉस का अनुभव
Fri, 08 May 2026 09:41 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 08 May 2026 09:41 AM IST
सार
Tanishaa Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस में आने का अपना तजुर्बा बताया है। उन्होंने बताया कि शो में उनकी मौजूदगी को कैसे लोगों ने इस्तेमाल किया। उन्होंने यहां हुई दोस्ती के बारे में भी बताया है।
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tanishaamukerji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस में अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने माना कि इस रियलिटी शो ने उन्हें और भी ज्यादा सतर्क बना दिया। इस शो का उन पर गहरा असर हुआ। उनके मुताबिक शो के कंटेस्टेंट और यहां तक कि दर्शक भी, अटेंशन पाने के लिए बातचीत में उनके परिवार को घसीटते थे। तनीषा बिग बॉस सीजन 7 (2013) में नजर आई थीं।
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
ज्यादा खुलकर नहीं की बात
हाल ही में मामाराजी के साथ बातचीत में, तनीषा ने बताया कि दर्शक उन्हें प्यार करते हैं लेकिन शो के दौरान उन्होंने उन्हें अलग नजरिए से क्यों देखा होगा। उन्होंने कहा 'बहुत से लोग आज भी मुझे बिग बॉस की वजह से याद करते हैं और कहते हैं, 'तनीषा कितनी कूल, एंटरटेनिंग और ईमानदार है।' लेकिन सच कहूं तो बिग बॉस में, मुझे नहीं लगता कि मैंने ज्यादा खुलकर बात की, क्योंकि मैं वहां इस्तेमाल होने वाली भाषा के साथ ज्यादा सहज नहीं थी।' तनीषा शो में ज्यादातर अंग्रेजी में बात करती थीं।

मध्य प्रदेश के इस शहर में हो रही 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग, वायरल हुआ वीडियो; अनीत पड्डा का लुक भी आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
तनीषा मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के बारे में होती थी बात
तनीषा ने बताया 'मैंने जान-बूझकर बहुत सी बातें नहीं कहीं, क्योंकि मैं किसी झगड़े या ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहती थी, जहां मेरे परिवार को किसी तरह की परेशानी हो। इसके बावजूद, लोग मेरे और मेरे परिवार के बारे में बात करने के बहाने ढूंढ़ ही लेते थे। जब तक मैं घर से बाहर नहीं आई, मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि लोग सिर्फ स्क्रीन टाइम पाने के लिए मेरे नाम, मेरी बहन के नाम और मेरे जीजा के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। यह मेरी नादानी थी। अब मैं खुद को दोबारा कभी ऐसी स्थिति में नहीं डालूंगी। जहां परिवार को परेशानी हो।'

बिग बॉस से था मुकाबला
तनीषा के मुताबिक 'मैं कभी कैमरे के सामने जाकर ऐसी बातें नहीं करती थी, जैसे 'वह किस तरह के परिवार से आती है?' या किसी की परवरिश पर सवाल नहीं उठाती थी। मेरे लिए, एक रियलिटी शो का मतलब था कि कैमरा एक दर्शक की तरह एक असली जगह को देख रहा है। मैं हमेशा सबसे कहती थी, 'मेरा आपमें से किसी से कोई मुकाबला नहीं है। मेरा मुकाबला तो बिग बॉस से है।'

तनुजा मुखर्जी-काजोल-तनीषा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
तनीषा को हुई परेशानी
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह अनुभव उनके लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाला था, तो तनीषा ने बिना किसी हिचकिचाहट के हां में जवाब दिया। उन्होंने कहा 'बिल्कुल। बिग बॉस और इस तरह के रियलिटी शो ट्रॉमा पर ही चलते हैं। वहां जो दोस्तियां बनती हैं, वे भी एक तरह के 'ट्रॉमा बॉन्ड्स' ही होती हैं। मेरा यकीन करो, एक बार जब तुम उस सदमे से उबर जाते हो, तो तुम्हें एहसास होता है कि वे लोग अब सच में तुम्हारे दोस्त नहीं रहे, क्योंकि तुम उस ट्रॉमा से आगे निकल चुके होते हो।'