Tanvi Kolte: तन्वी कोल्टे बनीं 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' की विजेता, मिला लाखों का प्राइज; जानें पूरी लिस्ट
Bigg Boss Marathi Season 6: 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' को अपना विनर मिल गया है। तन्वी कोल्टे ने इस सीजन के खिताब को जीत लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस मराठी 6' फिनाले की विजेता की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने जीत ली है। जीतने पर तन्वी कोल्टे को लाखों रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही उन्हें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरे के आभूषणों के लिए लाखों रुपये का वाउचर भी दिया गया है।
'बिग बॉस मराठी 6' की विजेता बनीं तन्वी कोल्टे
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' मराठी का छठा सीजन रविवार 19 अप्रैल को समाप्त हो गया है। इस सीजन में तन्वी कोल्टे ने ट्रॉफी जीत ली है। राकेश बापट पहले रनर-अप रहे। अभिनेता रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो से विशाल कोटियन, अनुश्री माने और दीपाली सैयद बाहर हो चुके थे।
क्या मिला तन्वी कोल्टे का पुरस्कार
तन्वी कोल्टे ने 'बिग बॉस मराठी 6' की ट्रॉफी जीत ली है। तन्वी ने बाकी सभी खिलाड़ियों को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की। साथ ही उन्होंने 5 लाख रुपये का सूटकेस भी ठुकरा दिया था। 'बिग बॉस मराठी 6' की ट्रॉफी जीतने पर तन्वी को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। इसी के साथ तन्वी को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी मिला है। इसके साथ तन्वी को हीरे के आभूषणों के लिए 10 लाख रुपये का वाउचर भी दिया गया है।
कैसा रहा ग्रैंड फिनाले?
'बिग बॉस मराठी 6' का ग्रैंड फिनाले बहुत धमाकेदार रहा। कई पूर्व प्रतियोगियों ने डांस परफॉर्मेंस दी। खासतौर पर राखी सावंत भी डांस करती दिखीं। होस्ट रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन और जेनेलिया डिसूजा भी मौजूद थे। इस दौरान रितेश ने अपनी आने वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' का प्रमोशन भी किया।
यह भी पढ़ें: रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी के साथ लंच डेट दिखे ईशान खट्टर, Oops मूमेंट का शिकार हुए एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

कमेंट
कमेंट X