बॉलीवुड के जबरदस्त एक्शन हीरो जॉन अब्राहम अपने फैंस के साथ एक के बाद एक धमाकेदार न्यूज साझा कर रहे हैं। वह अपने फैंस को आए दिन सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। जहां अभिनेता ने कुछ दिनों पहले फिल्म 'तेहरान' की घोषणा की थी, वहीं अब एक बार फिर आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आगामी प्रोजेक्ट का एलान कर सबको हैरान कर दिया है। हमने जॉन को बहुत सी देशभक्ति भरी फिल्मों में काम करते देखा है और एक बार फिर स्क्रीन पर अभिनेता देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आने वाले हैं। आज के आजादी के जश्न को और जोरदार बनाते हुए जॉन ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म 'तारिक' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। उनकी इस घोषणा को सुन सभी के दिलों में खुशी की लहर दौड़ उठी है।
Tariq: स्वतंत्रता दिवस पर जॉन अब्राहम ने फैंस के दिया सरप्राइज, 'तेहरान' के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के इस जश्न के माहौल को ज्यादा धमाकेदार और खुशहाल बनाते हुए कुछ ही देर पहले जॉन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म 'तारिक' का एलान किया। अभिनेता ने लिखा, 'आजादी की तारिक, 15 अगस्त,2023। बाटला हाउस और तेहरान के बाद तारिक, बेक माय केक फिल्म्स के साथ हमारा अगला रचनात्मक सहयोग है। अच्छी कहानियां सुनाने की आजादी का जश्न मनाने का समय।' खास बात यह है कि इस फिल्म में जॉन अभिनय के साथ-साथ निर्माता की कुर्सी पर भी बैठे दिखाई देगें। मतलब साफ है कि जॉन 'तारिक' को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
बीते कई दिनों से 'तेहरान' के लिए सुर्खियां बटोर रहे जॉन की फिल्म 'तारिक' अगले साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासे करने के अलावा अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन जॉन की पोस्ट से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अरुण गोपालन के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 'तारिक' एक सच्ची घटना पर आधारित होगी।
Aazadi ki 'Tariq', 15 August, 2023.
'Tariq' is our next creative collaboration with Bake My Cake Films after Batla House and Tehran. Time to celebrate the freedom to tell good stories #AzadiKaAmritMahotsav 🙏🏻 pic.twitter.com/7I3A9hYYKu
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेता को 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था। बेशक फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई हो, लेकिन हमेशा की तरह जॉन की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता था। अभिनेता को अगली बार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के साथ 'पठान' में काम करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास 'तेहरान' जैसी फिल्म भी पाइपलाइन में है।