सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tehran: Manushi Chhillar starts Shooting for Dinesh Vijan movie Joins John Abraham on set

Tehran: मानुषी छिल्लर ने जॉन अब्राहम के साथ शुरू की 'तेहरान' की शूटिंग, हाथ में पिस्टल थामे आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Jul 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस चुकी हैं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है 'तेहरान'। मानुषी ने जॉन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Tehran: Manushi Chhillar starts Shooting for Dinesh Vijan movie Joins John Abraham on set
मानुषी छिल्लर-जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अब अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस चुकी हैं। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का नाम है 'तेहरान'। मानुषी ने जॉन के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के सेट से मानुषी की तस्वीरें साझा की हैं। वह जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग लोकेशन पर नजर आई हैं। 

शुरू की शूटिंग
बता दें कि अरुण गोपालन निर्देशित फिल्म 'तेहरान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। अब मानुषी का लुक भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। मेकर्स ने कुछ तस्वीरों के साथ मानुषी को कास्ट करने की जानकारी दी है। तस्वीरों में मानुषी जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग लोकेशन पर नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दमदार है लुक
मेकर्स ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें मानुषी का लुक काफी दमदार है। वह जॉन के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों के हाथ में पिस्टल नजर आ रही है। मानुषी का हेयरस्टाइल भी काफी अलग है। मानुषी शॉर्ट हेयर में नजर आ रही हैं। बता दें कि मेकर्स ने जब से फिल्म 'तेहरान' का एलान किया है, यह फिल्म तभी से चर्चा में है। अब इस फिल्म से जुड़ी यह दिलचस्प जानकारी यकीनन फैंस का उत्साह बढ़ा देगी। फैंस इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। 

विज्ञापन

इस फिल्म में भी आएंगी नजर
बता दें कि चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का रोल निभाया। तेहरान के अलावा मानुषी जल्द 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed