फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Railway Men director Shiv rawail will direct alia bhatt and Sharvari Wagh starrer YRF spy film as report

YRF Film: आलिया-शरवरी की स्पाई यूनिवर्स फिल्म को निर्देशित करेंगे शिव रवैल! द रेलवे मैन कर आए थे सुर्खियों में

Fri, 02 Feb 2024 01:37 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Fri, 02 Feb 2024 01:37 PM IST
सार

यश राज फिल्म्स वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म बनने जा रही है। अब इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के निर्देशक के नाम पर निर्माताओं ने मुहर लगा दी है। 

विज्ञापन
The Railway Men director Shiv rawail will direct alia bhatt and Sharvari Wagh starrer YRF spy film as report
आलिया भट्ट, शरवरी - फोटो : social media

विस्तार

आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड स्पाई फिल्म बनने जा रही है, जिसमें आलिया भट्ट और बंटी और बबली-2 की एक्ट्रेस शरवरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। निर्माताओं ने अभी इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की है। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म के निर्देशक के नाम पर निर्माताओं ने मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं निर्देशक के बारे में...
विज्ञापन


शिव रवैल करेंगे निर्देशन!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म के निर्देशक का चयन कर लिया है। वाईआरएफ की पहली फीमेल स्पाई फिल्म का निर्देशन द रेलवे मेन के निर्देशक शिव रवैल करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने शिव रवैल से बातचीत कर ली है। अब देखना ये होगा कि निर्देशक कब फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, अभी निर्माताओं ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Vicky Jain: बिग बॉस 17 में सास ने अंकिता को सुनाई थी खरी-खोटी, अब विक्की ने मां के व्यवहार को बताया सही
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया और शरवरी मुख्य भूमिका में आएंगी नजर 
वाईआरएफ की पहली फीमेल स्पाई फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, बताया जा रहा है कि शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और शरवरी दोनों को अपने एक्शन सीन के लिए तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग लेनी होगी। इसमें मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी शामिल होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।

इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
आलिया और शरवरी की इस फिल्म की शूटिंग मई 2024 के आस-पास मुंबई में शुरू करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी। फिल्म इस साल के अंत में प्री-प्रोडक्शन में चली जाएगी। यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की आठवीं फिल्म होगी। एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर-3, वॉर-2 और टाइगर बनाम पठान के बाद ये फिल्म रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Poonam Pandey: नही रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, स्टारडम हासिल करने के लिए एडल्ट फिल्मों का करना पड़ा था रुख
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed