The Raja Saab Postponed: एक बार फिर खिसकी 'द राजा साब' की रिलीज डेट, अब इस साल दस्तक नहीं देगी प्रभास की फिल्म
The Raja Saab Movie Postponed: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' 10 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार थी, लेकिन निर्माताओं की इसकी रिलीज को आगे खिसका दिया था। वहीं, अब यह एक और बार आगे खिसक गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म 'द राजा साब' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभास की आने वाली हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज को कई बार देरी का सामना करना पड़ रहा है। अब खबर आ रही है कि फिल्म एक बार फिर आगे की रिलीज के लिए खिसक गई है।
पोस्टपोन हुई 'द राजा साब'
प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द राजा साब' एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है। मूल रूप से यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज को टाल दिया गया था और खबर थी कि यह फिल्म 2025 के मध्य में रिलीज होगी। हालांकि, अब इस फिल्म को फिर आगे खिसका दिया गया। मारुति दासरी द्वारा निर्देशित यह हॉरर-कॉमेडी इस साल स्क्रीन पर नहीं आएगी, यह संक्रांति 2026 तक रिलीज हो सकती है।
Nayanthara: नयनतारा का प्रभुदेवा से क्यों हुआ ब्रेकअप? खूब चर्चा में रहा एक्टर धनुष ने झगड़ा, जानिए कारण?
क्यों हुई फिल्म में देरी?
ओटीटी प्ले के अनुसार, दरअसल, 2025 के मध्य में कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है और इस वजह से ही फिल्म के लिए 2026 की संक्रांति का समय चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता अभी भी लंबित वीएफएक्स भागों पर काम कर रहे हैं , जिसके कारण देरी हुई है। इसके अलावा, अपनी दूसरी फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान प्रभास के पैर में चोट लगने से 'द राजा साहब' की शूटिंग प्रभावित हुई है।
प्रभास की आने वाली फिल्म
यह फिल्म प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी और इसमें वह दोहरी भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें वह वृद्ध व्यक्ति की भूमिका भी निभाएंगे। फिल्म में मालविका मोहनन, संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी हैं। 'द राजा साहब' के अलावा प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।वह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ स्पिरिट, एक्शन-ड्रामा सालार 2 और नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी सीक्वल में अभिनय करेंगे। पौराणिक ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में भी उनकी विशेष भूमिका है।