फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Trial Actress Kajol almost falls off Durga Puja pandal stage see the video

Kajol: दुर्गा पूजा में काजोल के साथ हुआ हादसा, पंडाल में स्टेज से गिरीं अभिनेत्री

Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। 

विज्ञापन
The Trial Actress Kajol almost falls off Durga Puja pandal stage see the video
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। काजोल हर साल अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस खूबसूरत त्योहार को बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर काजोल का ट्रेडिशनल लुक खूब छाया हुआ है, लेकिन दुर्गा पूजा में काजोल के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन



दुर्गा पूजा के पंडाल में काजोल स्टेज पर थीं और उनका सारा ध्यान उनके फोन पर था। तभी वह स्टेज के किनारे पहुंचते ही वह अचानक से गिर गईं। हालांकि इस दौरान काजोल जैसे ही लड़खड़ाईं तो नीचे खड़े लोगों ने अभिनेत्री को संभाल लिया और उन्हें पूरी तरह गिरने से बचा लिया। काजोल के पैर में इस घटना से चोट लग गई है। साथ ही इस दौरान उनका फोन भी नीचे गिर गया। उनके बेटे युग भी अपनी मम्मी को संभालते नजर आए।
विज्ञापन


जब प्रियंका को सरेआम किंग खान ने किया था प्रपोज
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं काजोल
अपनी हर बार की परंपरा को बरकरार रखते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां का दिव्य आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस दौरान काजोल गुलाबी कलर की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री बीते दिन भी अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में सामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। वायरल फोटोज में काजोल को पीले रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को झुमके और चूड़ियों से कंप्लीट किया।   

पर्दे से दूर पहचान बना चुके हैं इन सितारों के भाई-बहन  

हर साल अभिनेत्री नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेती है। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है।  आपको बता दें, आज काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने 25 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने फिल्म के लिए एक खास पोस्ट साझा किया था।

अरिजीत की इस छोटी सी बात पर वर्षों गुस्सा रहे सलमान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed