पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड का इंतजार सब करते हैं। इसके साथ लोग थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर हफ्ते आने वाली ये फिल्में आपके मनोरंजन का बढ़िया जरिया होती हैं। इस हफ्ते थिएटर में आपके लिए कई भाषाओं, हिंदी, तमिल, तेलुगू, अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी और बंगाली में फिल्में आने वाली है, जिन्हें आप देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने इन फिल्मों की पूरी लिस्ट तैयार कर ली है। तो आइए जानते हैं की हफ्ते के आखिर में आपके मनोरंजन के लिए क्या खास है।
Movies : दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म समेत इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं ये 19 फिल्में, रामचरण की फिल्म पर टिकी सबकी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी
हीरोपंती 2 (29 अप्रैल)
अहमद खान के निर्देशन में बनी हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ एक बार फिरलएक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ताइगर के अलावा तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्या भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म को म्यूजिक ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने दिया है। हीरोपंती 3 को रजत अरोड़ा ने लिखा है तो साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। वहीं, सिनेमेटोग्राफी कबीर लाला ने की है।
रनवे 34 (29 अप्रैल)
रनवे 34 के निर्देशक और निर्माता अजय देवगन ही है। इस फिल्म में अजय अभिनय करते हुए भी नजर आएंगे। उनके साथ अमिताभ बच्च्न, बोमन ईरानी और रकुल प्रीत सिंह भी शामिल हैं। इस फिल्म को संदीप केवलानी, आमिल कियान खान ने लिखा है, वहीं असीम बजाज फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं। इसके अलावा धर्मेंद शर्मा ने एडिटिंग और अमर मोहिले ने म्यूजिक दिया है।
अंग्रेजी
मेमोरी (29 अप्रैल)
मार्टिन कैंपबेल द्वारा निर्देशित मेमोरी 29 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में लियाम नीसन, मोनिका बेलुची, गाइ पियर्स और रे स्टीवेन्सन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
साडे आले (29 अप्रैल)
जतिंदर मौहरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाबी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। वहीं, इसमें सुखदीप सुख, गुग्गू गिल और महाबीर भुल्लर मुख्य भूमिका में होंगे।
नी मैं सास कुट्टणी (29 अप्रैल)
इस फिल्म का निर्देशन परवीन कुमार ने किया है। इसमें मेहताब विर्क, तन्वी नागी, गुरप्रीच घुग्गी और निर्मल ऋषि मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के नाम को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था, लेकिन बाद में फिल्म रिलीज होने की बात तय हो गई।
तामिल
काथु वकुला रेंदु काधल (28 अप्रैल)
इस फिल्म के निर्देशक विग्नेश शिवन हैं। वहीं, नयनतारा, सामंथा रूथ प्रभु, थम्बी रमैया, विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं।
आमाइचारी
यह एक तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन जय आकाश ने किया है। इस फिल्म में जय आकाश का अभिनय भी देखने को मिलेगा।