Bollywood Stars: सिनेमा की रंगीन दुनिया में शादी रचा इन सितारों ने रखा कदम, लेडी लक का साथ मिल चमक गई किस्मत
हम आज आपको ऐसे सितारों से मिलवाने जा रहे हैं, जो इस धारणा तो तोड़ते हैं कि शादी रचाने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाना बहुत मुश्किल है। क्योंकि इन सभी ने डेब्यू करने से पहले ही शादी रचा ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी इस दुनिया में कलाकारों का नाम एक-दूसरे से जुड़ता रहता है। लेकिन हमारे सामने ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जो सिर्फ अपनी पत्नी से ही प्यार करते आए हैं। जी हां, इस रंगीन बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे स्टार भी हैं जिनका दिल पर्दे पर किसी हसीना पर आने से पहले ही किसी का हो चुका था। इन सितारों ने पहले अपना जीवनसाथी चुना और उसके बाद अपने करियर की शुरुआत की। आज हम आपको ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी किस्मत चमक गई। चलिए जानते हैं डेब्यू से पहले शादी के बंधन में बंधने वाले इन सितारों के बारे में..
सैफ अली खान
ऐसे सितारों के बारे में जब हम सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का आता है। शर्मिता टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने इंडस्ट्री में साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' से कदम रखा था, लेकिन वह 1991 में ही अपने से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी रचा चुके थे।
साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान ने अपनी अदाकारी से लेकर सोने मुखड़े तक से लोगों को दीवाना बना दिया था। लाखों-करोड़ों लड़कियां आते ही शाहरुख को दिल दे बैठी थीं। लेकिन उन सभी का दिल तब टूट गया था, जब उन्हें पता लगा था कि अभिनेता पहले से ही शादीशुदा हैं। पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का खिताब अपने नाम करने वाले शाहरुख खान 1991 में ही गौरी खान से शादी कर चुके थे। इस खबर ने बॉलीवुड गलियारों में सनसनी मचा दी थी।
आमिर खान
आमिर खान, बॉलीवुड का ऐसा नाम जो अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट का तमगा पाने वाले ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता जूही चावला के साथ नजर आए थे और उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी। लेकिन शायद ही इस बात पर किसी ने गौर किया हो कि आमिर खान 1986 में ही शादी रचा चुके थे। दरअसल, अभिनेता ने पहली शादी रीना दत्त से की थी और उसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया था।
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय और अलग तरह की फिल्मों को करने के लिए लोगों के बीच मशहूर हैं। अभिनेता ने साल 2012 में विक्की डोनर से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इससे पहले ही वह शादी कर चुके थे। आयुष्मान खुराना ने फिल्मों में एंट्री से एक साल पहले यानी 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ताहिरा कश्यप से शादी कर ली थी।
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहने वाले अभिनेता सुनील शेट्टी की लव स्टोरी भी बेहद खास है। अभिनेता का दिल माना शेट्टी पर पहली ही नजर में आ गया था और जब उनकी जिंदगी में उनके बच्चों की मां ने एंट्री मारी थी, तब वह फिल्मों से बहुत दूर थे। बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी। जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शादी के एक साल बाद फिल्म 'बलवान' से की थी।