फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These films of father son duo are available on OTT

Father-Son Duo films: ओटीटी पर मौजूद हैं पिता-पुत्र की जोड़ी वाली ये हिट फिल्में, आज ही करें वॉचलिस्ट में शामिल

Mon, 18 Apr 2022 02:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 18 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

बॉलीवुड में पिता-पुत्र की जोड़ी ने बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि पिता-पुत्र की कौन-कौन सी फिल्में इस समय ओटीटी पर मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
These films of father son duo are available on OTT
ओटीटी पर पिता-पुत्र जोड़ी की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में जब-जब पिता-पुत्र पर बनी फिल्में पर्दे पर आई हैं तो उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। समय-समय पर बॉलीवुड की कई फिल्मों में पिता और पुत्र के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। इनमें पिता के दमदार किरदार को भी खूब सराहना मिली है। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें रियल लाइफ पिता-पुत्र ने रील लाइफ में भी पिता पुत्र का किरदार निभाया है। बॉलीवुड में कपूर खानदान से लेकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को लोगों का खूब पसंद किया गया है। तो चलिए आज जानते हैं कि पिता-पुत्र की कौन-कौन सी फिल्में इस समय ओटीटी पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


मुन्नाभाई M.B.B.S.
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

मुन्ना भाई एमबीबीएस साल 2003 में आई एक कॉमेडी ड्रामा है। इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।  विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, बोमन इरानी, रोहिणी हट्टंगडी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में मुन्ना (संजय दत्त) एक अपराधी है जो अपने पिता के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निकल पड़ता है। अपने दोस्त सर्किट (अरशद वारसी) की मदद से वह मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेता है और यहां से कहानी में ट्विस्ट शुरू होता है।
विज्ञापन


बंटी और बबली
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

बंटी और बबली साल 2005 में रिलीज हुई एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म में बंटी का किरदार अभिषेक बच्चन और बबली का किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में एक पुलिसवाले दशरथ सिंह की भूमिका में हैं। ये फिल्म दो ठगों की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशरम
प्लेटफॉर्म- जी 5

फिल्म की कहानी बबली (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये एक चोर है और कारों की चोरी करता है। इसके अलावा बबली बहुत बेशरम है। उसकी जिंदगी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब उसे तारा (पल्लवी शारदा) नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद वह सुधरने का फैसला लेता है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी हैं, जो कि पुलिसकर्मी के रोल में हैं।


कृष
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव

कृष साल 2006 में रिलीज हुई एक साई-फाई एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, रेखा आदि हैं। यह फिल्म कोई मिल गया का सीक्वल है। ये रोहित मेहरा की कहानी है, जिसे अपने पिता की बदौलत अलौकिक शक्तियां विरासत में मिलती हैं। साल 2006 की ये बड़ी हिट फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed