सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फैंस ने 'पठान' में सलमान को 'टाइगर' के रूप में कैमियो करते हुए देखा था, तब से उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। तो वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड के गलियारों से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है जिसमें हाल ही में अरिजीत को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से भाईजान और अरिजीत के बीच हुए विवाद के खत्म होने की चर्चा जोरों पर है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
Salman-Arijit: बॉलीवुड में एक नई दोस्ती का हुआ आगाज, नौ वर्ष बाद साथ आए सलमान खान-अरिजीत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों स्टार्स को एक साथ देख सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म हो गई है। वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'अरिजीत सिंह आज सलमान खान के घर पर स्पॉट हुए, क्या हो रहा है??" एक अन्य फैन ने अनुमान लगाया कि क्या ये मीटिंग सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 या विष्णुवर्धन और करण जौहर के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म में किसी म्यूजिक कोलैबोरेशन के लिए हुई थी।
Arijit singh #SalmanKhan bhai k ghar se bahaar aaraha kya baat h😵 pic.twitter.com/TwKOoXfNYJ
यह विवाद दोनों के बीच एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे और इस पर अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को नगवार गुजरा और वो भी इस कदर कि उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। इसके बाद अरिजीत ने सलमान ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने माफ नहीं किया।
बता दें कि, 'टाइगर 3' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'मैं वीआईपी नहीं..,' बरेली एयरपोर्ट पर रिजर्व लाउंज में जाने से रोकने पर छलका नीना गुप्ता का दर्द