फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger 3 tv actress ridhi dogra entered in salman khan Katrina kaif film according to reports

Tiger 3: क्या 'टाइगर 3' में कटरीना को टक्कर देगी टीवी की यह हसीना, सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को किया एक्साइटेड

Sat, 05 Nov 2022 04:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Nov 2022 04:02 PM IST
सार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' में एक अहम किरदार के लिए नए कलाकार की एंट्री की है। हालांकि, अभी तक इस कलाकार के नाम को छुपा कर रखा है। 

विज्ञापन
tiger 3 tv actress ridhi dogra entered in salman khan Katrina kaif film according to reports
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक सामने आ गया है। इसके अलावा, सामने आए टीजर से भी साफ हो गया है कि दोनों इस बार भी अपने एक्शन और रोमांस से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म में एक नई एंट्री हुई है। इस फिल्म में टीवी की अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, जो सीधा कटरीना कैफ को फिल्म में टक्कर देती हुई दिखाई देंगी।

विज्ञापन


'टाइगर 3' में नई एंट्री
दावा किया जा रहा है कि 'टाइगर 3' में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को कास्ट किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म मेकर्स ने सलमान और कटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' में एक अहम किरदार के लिए नई एंट्री की है। हालांकि, अभी तक इस कलाकार के नाम को छुपा कर रखा है। फिल्म के अन्य स्टार कास्ट ने इसे लेकर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों की मानें तो राकेश बापट की एक्स वाइफ रिद्धि को फिल्म में अहम भूमिका मिली है। रिद्धि का नाम सामने आने पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Urfi Javed: 'स्प्लिट्सविला एक्स4' में अपना परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए बेताब हैं उर्फी, लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं रिद्धि डोगरा
रिद्धि टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मर्यादा: लेकिन कब तक? सावित्री, वो अपना सा समेत कई सीरियल्स में दिखाई दी हैं। वह ओटीटी की दुनिया में भी एक्टिव हैं। रिद्धि ने असुर, द मैरिड वूमन में नजर आई थीं। उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। रिद्धि ने अभिनेता राकेश बापट से साल 2011 में शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है और अब दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें:- Rishab Shetty: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर, बोले- कन्नड़ में ही फिल्में करना चाहता हूं

कब आ रही है 'टाइगर 3'
'टाइगर 3' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का बजट 200 से 250 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान और कटरीना के अलावा, इस फिल्म में इमरान हासमी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इमरान फिल्म में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं। यह  फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब 'टाइगर 3' दिवाली पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed